यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Coronavirus Updates: कोरोना को लेकर आई राहत की खबर, लगातार घट रहे महामारी के नए मामले; एक्टिव केस भी कम हुए
Corona Cases in India देश में कोरोना के मामलों को लेकर अपडेट जारी हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया की ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश में कोरोना महामारी को लेकर अच्छी खबर है। बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। देशभर में मंगलवार को भी कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 14,830 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 36 लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि कल (25 जुलाई ) को कोरोना के 16,866 मामले दर्ज किए गए थे।
लगातार कम हो रहे एक्टिव केस
देश में एक्टिव केस भी अब लगातार कम हो रहे हैं। राहत की बात ये भी है कि नए मामलों की तुलना में कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 18,159 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर अब 1 लाख 47 हजार 512 हो गए हैं।
बता दें कि देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 39 लाख 20 हजार 451 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 4 करोड़ 32 लाख 46 हजार 829 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 26 हजार 110 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
बिहार के सीएम भी हुए कोरोना पाजिटिव
वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार फिर कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। नीतीश कुमार दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले उन्हें जनवरी में भी कोरोना हुआ था।
