विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में आए 12751 नए केस; एक्टिव मरीज भी कम हुए

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2022 09:52 AM (IST)

Covid 19 Cases in India भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट हुई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस ...और पढ़ें

भारत में कोरोना वायरस के 12751 नए मामले
भारत में कोरोना वायरस के 12751 नए मामले

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के देशभर में कुल 12,751 मामले सामने आए हैं। राहत की बात है कि संक्रमित होने वालों के मुकाबले महामारी से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा रही।

मंत्रालय ने बताया कि देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना से 16,412 लोग ठीक भी हुए हैं। देश में अब एक्टिव मामले घटकर 1 लाख 31 हजार 807 हो गए हैं। भारत में अब तक कोविड 19 के कुल 4 करोड़ 41 लाख 74 हजार 650 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 4 करोड़ 35 लाख 16 हजार 71 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं। कुल 5 लाख 26 हजार 772 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पाजिटिविटी दर अब 3.50 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 4.69 फीसद है। वहीं, रिकवरी रेट 98.51 फीसद हो गया है। कुल मामलों का एक्टिव केस अभी 0.30 फीसद है।

11 करोड़ से ज्यादा लगी प्रीकाशन डोज

देश में वैक्सीन की लगभग 207 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 102 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, 93.62 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा प्रीकाशन डोज का आंकड़ा 11 करोड़ के पार हो गया है।