विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटों में मिले 1542 केस; एक्टिव मामले हुए कम

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2022 09:38 AM (IST)

Coronavirus Updates देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के केसों में कमी देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ...और पढ़ें

Coronavirus Updates: देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार (फाइल फोटो)
Coronavirus Updates: देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत में आज कोरोना केसों (Corona cases in India) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन पहले के मुकाबले आज देश में दो हजार से कम मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1,542 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 1,919 लोग कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं।

देश में Covid-19 के सक्रिय मामले हुए कम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 17 अक्टूबर को कोरोना के 2,060 नए केस मिले थे। लेकिन आज देश में कोरोना के केसों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान COVID-19 के 1 हजार 542 नए मामले मिले। इसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी देखने को मिली है। सक्रिय मामले घटकर 26 हजार 449 रह गए हैं।

कोरोना से पांच लाख से अधिक लोगों की गई जान

बता दें कि देश में अब तक कोरोना वायरस के चार करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। देश में 4 करोड़ 46 लाख 32 हजार 430 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 4 करोड़ 40 लाख 77 हजार 68 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं। साथ ही देश में 5 लाख 28 हजार 913 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है।

  • कुल मामले: 4,46,32,430
  • सक्रिय मामले: 26,449
  • कुल रिकवरी: 4,40,77,068
  • कुल मृत्यु: 5,28,913
  • कुल वैक्सीनेशन: 2,19,37,66,738

219 करोड़ के पार पहुंचा वैक्सीनेशन अभियान

उल्लेखनीय है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 219 करोड़ के पार हो गया है। जल्द ही देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान 220 करोड़ के आंकड़े को छू लेगा। देश में अब तक 219 करोड़ 37 लाख 66 हजार 738 वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Covid-19 Vaccination: भारत का कोरोना टीकाकरण अभियान, जानिए अब तक के अहम पड़ाव

यह भी पढ़ें- Corona In China: चीन में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, रोज आ रहे हजारों केस; लॉकडाउन तक की नौबत