विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: भारत में लगातार चौथे दिन मिले 20 हजार से अधिक मामले, एक्टिव केस हुए डेढ़ लाख के पार; 36 की मौत

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2022 09:32 AM (IST)

Coronavirus Updates भारत में लगातार चौथे दिन 20 हजार से अधिक केस मिले हैं। हालांकि कल के मुकाबले आज कोरोना ...और पढ़ें

Coronavirus Updates: भारत में लगातार चौथे दिन मिले 20 हजार से अधिक मामले (फाइल फोटो)
Coronavirus Updates: भारत में लगातार चौथे दिन मिले 20 हजार से अधिक मामले (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। Coronavirus Updates- दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत में भी कोरोना के केस बढ़े हैं। हालांकि, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना केसों में कमी आई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20,279 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18,143 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना वायरस से 36 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले भारत में कोरोना के 21,411 नए मामले सामने आए थे, जो आज के मुकाबले ज्यादा थे।

देश में सक्रिय मामले बढ़े

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या में भी इजाफा हुआ। सक्रिय मामले डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गए है। अब तक देश में 1 लाख 52 हजार 200 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि देश में 5 लाख 26 हजार 033 लोगों की कोरोना वायरस से अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, रिकवरी की बात करें तो कुल रिकवरी 4,32,10,522 हो गई है। इसके अलावा देशभर में 2,01,99,33,453 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है।

लगातार चौथे दिन मिले 20 हजार से अधिक केस

बता दें कि पिछले चार दिनों से देश में 20 हजार से अधिक केस मिले हैं। 21 जुलाई को देश में कोरोना वायरस के 21 हजार 566 मामले सामने आए। वहीं, 22 जुलाई को 21 हजार 880 केस मिले। इसके अलावा 23 जुलाई को 21 हजार 411 केस मिले हैं। जबकि आज देश में 20,279 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, कल हुई मौतों के मुकाबले आज 36 लोगों की कोरोना से जान गई है। जबकि एक दिन पहले 67 लोगों की जान गई थी।

आज का अपडेट

  • कुल मामले: 4,38,88,755
  • सक्रिय मामले: 1,52,200
  • कुल रिकवरी: 4,32,10,522
  • कुल मौतें: 5,26,033
  • कुल वैक्सीनेशन: 2,01,99,33,453