Move to Jagran APP

एक दिन में कोरोना के 9,971 केस, 287 की मौत, रिकवरी रेट भी बढ़ी, अब तक 1,19,292 मरीज हुए ठीक

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 9971 नए मामले सामने आए हैं जबकि 287 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के मामले बढ़कर 246628 हो गए हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 09:39 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 02:43 AM (IST)
एक दिन में कोरोना के 9,971 केस, 287 की मौत, रिकवरी रेट भी बढ़ी, अब तक 1,19,292 मरीज हुए ठीक
एक दिन में कोरोना के 9,971 केस, 287 की मौत, रिकवरी रेट भी बढ़ी, अब तक 1,19,292 मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज बढ़ोतरी जारी है। हालांक‍ि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट में भी तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 9,971 नए मामले सामने आए हैं जबकि 287 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना के 2,46,628 मामले सामने आए हैं जबकि 6,929 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। हालांकि कुल 2,46,628 मामलों में सक्रिय मरीज केवल 1,20,406 ही हैं।

loksabha election banner

पीआइबी के प्रधान महानिदेशक संक्रमित

पत्र सूचना कार्यालय (पीआइबी) के प्रधान महानिदेशक केएस धतवालिया कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। धतवालिया ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावडेकर के साथ मंच साझा किया था, जब उन्होंने मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में मीडिया को जानकारी दी थी।

1,19,292 मरीज हुए ठीक

मंत्रालय का कहना है कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में कोरोना संक्रमण के मामले में भारत की स्थिति बेहतर है। प्रति लाख आबादी पर संक्रमित मामलों के साथ ही मृत्यु दर भी बहुत कम है। इसके साथ ही रिकवरी रेट में भी तेज वृद्धि हो रही है। कोरोना से पीडि़त आधे से ज्यादा मरीज अब तक पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की मानें तो अब तक 1,19,292 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। इस तरह मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 48.37 फीसद हो गई है।

संक्रमण के मामलों में कमी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि अन्य देशों की तुलना में देश में प्रति लाख आबादी पर संक्रमित मामले बहुत कम हैं। दुनिया में यह संख्या औसत 87.74 है जबकि भारत में यह 17.32, जर्मनी में 219.93, इटली में 387.33, ब्रिटेन में 419.54 और स्पेन में 515.61 है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में प्रति लाख आबादी पर मौतें 0.49 हैं, जो दुनिया की औसत संख्या 5.17 से बहुत कम है। जर्मनी में यह संख्या 10.35, इटली में 55.78, ब्रिटेन में 59.62 और स्पेन में 58.06 है।

महाराष्‍ट्र में 91 लोगों की मौत

रविवार को कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 91, तमिलनाडु में 18, बंगाल में 13, राजस्थान में तीन, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में दो-दो और ओडिशा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में एक दिन पहले की देर रात तक के मामले शामिल होते हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 85,975 हो गई है। राज्‍य में रविवार को 3007 नए मामले मिले। राज्य में दूसरी बार तीन हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। मरने वालों की संख्या भी तीन हजार को पार कर गई है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु दूसरे नंबर है। रिकॉर्ड 1,515 मामलों के साथ राज्य में मरीजों की संख्या 31,667 हो गई है।

दिल्‍ली में 27 हजार से ज्‍यादा केस

दिल्ली में भी 27 हजार से ज्यादा मरीज हैं जबकि, गुजरात में करीब 20 हजार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 10-10 हजार से ज्यादा मामले अब तक सामने आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में मरीजों की संख्या नौ हजार से ज्यादा, बंगाल में तकरीबन आठ हजार, कर्नाटक में पांच हजार, बिहार में भी करीब पांच हजार और आंध्र प्रदेश में साढ़े चार हजार से ज्यादा मरीज हैं।

हरियाणा में रिकॉर्ड नए मामले

हरियाणा में रविवार को 496 नए मामले सामने आए। एक दिन में राज्य में अब तक सामने आए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 4,448 हो गई है। उत्तर प्रदेश में भी 433 नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 10,536 हो गई है। राजस्थान में भी 10,385, मध्य प्रदेश में 9,361, बंगाल में 8,187, जम्मू-कश्मीर 4,087, बिहार में 5,070, आंध्र प्रदेश 4,659 और कर्नाटक में अब तक 5,452 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 85,975

तमिलनाडु - 31,667

दिल्ली - 28,936

गुजरात - 20,097

राजस्थान - 10,599

उत्तर प्रदेश - 10,536

मध्य प्रदेश - 9,361

बंगाल - 8,187

बिहार - 5,070

आंध्र प्रदेश - 4,659

कर्नाटक - 5,452

तेलंगाना - 3,650

जम्मू-कश्मीर - 4,087

पंजाब - 2,707

हरियाणा - 4,448

ओडिशा - 2,856

असम - 2,565

केरल - 1,914

उत्तराखंड - 1,357

झारखंड - 1,044

छत्तीसगढ़ - 1,073

हिमाचल प्रदेश - 412

त्रिपुरा - 750

चंडीगढ़ - 315

गोवा - 300

मणिपुर - 172

पुडुचेरी - 119

लद्दाख - 103

नगालैंड - 118

मेघालय -36

अरुणाचल प्रदेश - 43

मिजोरम -34


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.