Move to Jagran APP

CoronaVirusOutbraek: थम नहीं रहा प्रसार, संक्रमितों की संख्या 2300 के पार पहुंची, अब तक 56 की मौत

गुरुवार को अलग-अलग राज्यों में कुल 342 नए मामलों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 2331 पर पहुंच गई। 14 मौत के साथ मृतकों की संख्या 56 हो गई है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 07:43 AM (IST)
CoronaVirusOutbraek: थम नहीं रहा प्रसार, संक्रमितों की संख्या 2300 के पार पहुंची, अब तक 56 की मौत
CoronaVirusOutbraek: थम नहीं रहा प्रसार, संक्रमितों की संख्या 2300 के पार पहुंची, अब तक 56 की मौत

 नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में कोरोना वायरस का प्रसार थमता नहीं दिख रहा है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को अलग-अलग राज्यों में कुल 342 नए मामलों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 2331 पर पहुंच गई। 14 मौत के साथ मृतकों की संख्या 56 हो गई है। अब तक 174 लोग इससे पूरी तरह ठीक हुए हैं। इस मामले में चिंताजनक स्थिति यह भी है कि अब तक देश में 50 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। कुछ जगहों पर डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के मामले भी सामने आए हैं। गुरुवार को बिहार के मुंगेर में सैंपल लेने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस अधिकारियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। बुधवार को बेंगलुरु में आशा कर्मियों पर हमले की ऐसी ही घटना सामने आई थी।

loksabha election banner

तब्लीगी मरकज में शामिल हुए लोगों में लगातार हो रही वायरस की पुष्टि

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए लोगों में लगातार संक्रमण की पुष्टि हो रही है। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है। देशभर में ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने मरकज में हिस्सा लिया था या इसमें हिस्सा लेने वालों के संपर्क में आए हैं। देश में अब तक ऐसे करीब 9,000 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। गुरुवार को तमिलनाडु में 75 मामले पॉजिटिव पाए गए, जिनमें से 74 लोग वो हैं, जो मरकज में हिस्सा लेकर लौटे थे। राज्य में अब तक ऐसे 264 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिन्होंने मरकज में हिस्सा लिया था। तमिलनाडु में संक्रमितों की कुल संख्या 309 हो गई है।

आंध्र में 32 और केरल में 21 नए मामले

आंध्र प्रदेश में गुरुवार को 32 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 143 हो गई है। यहां पॉजिटिव पाए गए सभी नए मामले तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए लोगों के हैं। आंध्र प्रदेश से मरकज में शामिल हुए 91 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, यह मरकज में शामिल हुए लोगों के 16 फीसद के बराबर है। राज्य में मार्च के शुरुआती दिनों से अब तक 1873 लोगों की जांच हुई है, जिनमें से 1321 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। केरल में गुरुवार को 21 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 286 पहुंच गई है। राज्य में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग निगरानी में हैं।

महाराष्ट्र में आंकड़ा 400 के पार

महाराष्ट्र में गुरुवार को 81 नए मामलों के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 416 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 19 लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं। गुरुवार को दो लोगों की मौत हुई। राज्य में नए आए मामलों में से 57 मुंबई के हैं। महाराष्ट्र में अब तक 42 लोग ठीक हुए हैं। राज्य सरकार ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 30 सरकार अस्पतालों को पूरी तरह कोरोना के इलाज के लिए निर्धारित कर दिया है। इन अस्पतालों में 2305 बेड उपलब्ध हैं।

कोरोना का प्रसार

राज्य  संक्रमित

महाराष्ट्र - 416

तमिलनाडु- 309

केरल - 286

दिल्ली - 208

आंध्र प्रदेश - 135

राजस्थान - 133

उत्तर प्रदेश - 121

कर्नाटक -110

तेलंगाना - 107

मध्य प्रदेश - 99

गुजरात - 87

जम्मू-कश्मीर - 70

बंगाल - 53

पंजाब - 47

हरियाणा - 33

बिहार -24

चंडीगढ़ - 16

असम -16

लद्दाख - 14

अंडमान-निकोबार -10

छत्तीसगढ़ - 9

उत्तराखंड - 7

गोवा -5

ओडिशा - 5

पुडुचेरी -4

हिमाचल प्रदेश - 3

मणिपुर -2

मिजोरम -1

झारखंड -1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.