देश में कोरोना वायरस के 2 लाख 71 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 57.43 फीसद
भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल केस 473105 हो गए हैं। इसमें से 186514 सक्रिय केस हैं जबकि 271697 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। पिछले 24 घंटे में 13 012 कोरोना वायरस के मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 271696 मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में रिकवरी रेट 57.43फीसद है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल केस 4,73,105 हो गए हैं। इसमें से 1,86,514 सक्रिय केस हैं जबकि 2,71,697 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
During the last 24 hours, a total of 13,012 #COVID19 patients have been cured. So far, a total of 2,71,696 patients have been cured of COVID19. The recovery rate is 57.43%: Ministry of Health pic.twitter.com/lncBdKXaU1
— ANI (@ANI) June 25, 2020
वहीं, अबतक कोरोना वायरस से कुल 14,894 मौतें हुई हैं। देश में महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में 142900, दिल्ली में 70,390, तमिलनाडु में 67468, गुजरात में 28,943 और गुजरात में कुल 16009 मामले हैं। वर्तमान मं भारत में प्रति लाख पर मामले 33.39 हैं वहीं दुनिया में प्रति लाख 120.21 मामले हैं। इसके अलावा, दुनिया में सबसे कम देश में प्रति लाख मौतों की संख्या 1.06 है, वहीं दुनिया में प्रति लाख मौतों की संख्या औसत 6.24 है।
देश में अभी तक जान गंवाने वाले लोगों में सबसे अधिक 6,739 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 2,365, गुजरात में 1,735, तमिलनाडु में 866, उत्तर प्रदेश में 596, बंगाल में 591, मध्य प्रदेश में 534, राजस्थान में 375 और तेलंगाना में 225 लोगों ने जान गंवाई है। हरियाणा में इस संक्रमण से 188, कर्नाटक में 164, आंध्र में 124, पंजाब में 113, जम्मू कश्मीर में 88, बिहार में 57, उत्तराखंड में 35, केरल में 22 और ओडिशा में 17 लोगों ने दम तोड़ा है।