विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid Cases In India: देश में फिर बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 56 नए मामले; एक्टिव केस में भी इजाफा

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 01 Oct 2023 11:56 AM (IST)

भारत में कोरोना वायरस (COVID 19) एक बार फिर डरा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले ...और पढ़ें

देश में फिर डरा रहा कोरोना वायरस (Image: Jagran Graphic)
देश में फिर डरा रहा कोरोना वायरस (Image: Jagran Graphic)

HighLights

  1. पिछले 24 घंटों में देश में 56 नए मामले सामने आए
  2. एक्टिव मामले 440 दर्ज किए गए
  3. देश में अब तक 220.67 करोड़ कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है

पीटीआई, नई दिल्ली। India Covid Case 2023: कोरोना ने एक बार फिर भारत में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कोरोना के मामले को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 56 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव मामले 440 दर्ज किए गए हैं।

रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत

सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 करोड़ 32 लाख 32 दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश में कोविड मामलों की संख्या 4.49 करोड़ यानी 4 करोड़ 49 लाख 98 हजार 838 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 66 हजार 366 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है तो वहीं मामले की मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक 220.67 करोड़ कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।

यह भी पढे़: Cauvery Water Row: कर्नाटक-तमिलनाडु के बीच कावेरी जल विवाद पर चिदंबरम ने दिया यह सुझाव, क्या हल होगी समस्या?

चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस

गौरतलब है कि दो साल पहले यानी 2019 के दिसंबर से भारत में कोरोना महामारी फैलने लगी थी। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है। 2020 और 2021 के दौरान भारत समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता गया। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित कर चुका है।

यह भी पढे़: Telangana: फोटो जर्नलिस्ट स्वर्गीय भारत भूषण के परिवार को CM KCR का तोहफा, आवंटित किया डबल बेडरूम का घर