Move to Jagran APP

देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, संख्या पहुंची 900 के पार; जानिए सभी राज्यों का हाल

Coronavirus in India महाराष्ट्र में शनिवार को 25 नए केस सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 181 पर पहुंच गया है। मुंबई में अकेले सात नए केस मिले हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 09:23 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 07:28 AM (IST)
देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, संख्या पहुंची 900 के पार; जानिए सभी राज्यों का हाल
देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, संख्या पहुंची 900 के पार; जानिए सभी राज्यों का हाल

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में कोरोना वायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 125 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 950 को पार कर गया है। शनिवार को दिल्ली, गुजरात, केरल और तेलंगाना में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दिल्ली में जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह यमन का रहने वाला था। इस तरह देश में अब तक इस वायरस के चलते मरने वालों की संख्या 19 हो गई है।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य के स्वास्थ्य विभागों के मुताबिक देश में अभी तक कोरोना वायरस से 918 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 47 विदेशी, इस वायरस के चलते जान गंवाने वाले 25 व्यक्ति और उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके 83 लोग शामिल हैं। अब तक महाराष्ट्र में छह, गुजरात में चार, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश और दिल्ली में दो-दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और केरल में एक-एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। जबकि, मुंबई में एक दिन पहले जिस 85 साल के डॉक्टर की मौत हुई थी, उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर की मौत के बाद सैफी अस्पताल के आइसीयू, सीटी स्कैन और कुछ अन्य विभागों को सील कर दिया गया है। इस डॉक्टर के 50 साल के बेटे को भी पॉजिटिव पाया गया है। इन लोगों के संपर्क में आए सैफी अस्पताल के डॉक्टर और मरीजों समेत 40 लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है और उनकी जांच कराई जा रही है।

महाराष्ट्र में 25 नए मामले आए सामने

महाराष्ट्र में शनिवार को 25 नए केस सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 181 पर पहुंच गया है। मुंबई में अकेले सात नए केस मिले हैं। इनमें तीन विदेशी शामिल हैं। केरल में आठ विदेशियों समेत संक्रमितों की संख्या 176 हो गई है। राज्य में कोरोना से पहली मौत भी हुई है। एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 69 साल के एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। दुबई से लौटे व्यक्ति को 22 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे और भी कई बीमारियां थीं।

शनिवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में 46 साल की एक महिला की मौत हो गई। कोरोना से राज्य में यह चौथी मौत है। शुगर और हाइपरटेंशन से ग्रस्त महिला को 26 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आठ पॉजिटिव केस भी मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 55 हो गई है।

तेलंगाना में मिले छह नए केस

तेलंगाना में कोरोना से पहली मौत हुई है। पिछले चौबीस घंटे में छह नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 65 हो गई है। इसमें मृतक और स्वस्थ हो चुका एक व्यक्ति भी शामिल है। वहीं, कर्नाटक में 12 नए मामले सामने आए हैं। इनको लेकर राज्य में 76 संक्रमित मामले हो गए हैं। राजस्थान में चार नए मामलों के साथ संख्या 54 हो गई है। उत्तर प्रदेश में शनिवार को 14 नए केस दर्ज किए गए और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 65 हो गया। तमिलनाडु में तीन नए केस सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है, जिसमें छह विदेशी शामिल हैं। पंजाब में अभी तक 38 और हरियाणा में संक्रमण के 20 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है। मध्य प्रदेश एक मामला सामने आया है और संख्या 34 पर पहुंच गई है। एक नए केस के साथ बिहार में संक्रमितों की संख्या 10, दो नए मामले के साथ बंगाल में 17, एक नए केस के साथ उत्तराखंड में छह और एक नए पीडि़त के साथ छत्तीसगढ़ में संख्या सात हो गई है। आंध्र प्रदेश में एक नया केस मिला है और संख्या 14 हो गई है।

कोरोना का प्रसार

महाराष्ट्र -181

केरल - 176

कर्नाटक -76

तेलंगाना - 65

गुजरात - 55

उत्तर प्रदेश - 65

राजस्थान - 54

दिल्ली - 40

पंजाब - 38

हरियाणा - 20

तमिलनाडु - 41

मध्य प्रदेश - 34

लद्दाख - 13

जम्मू-कश्मीर - 18

आंध्र प्रदेश - 14

बंगाल - 17

चंडीगढ़ - 7

बिहार -10

छत्तीसगढ़ - 7

अंडमान-निकोबार -6

उत्तराखंड - 6

हिमाचल प्रदेश - 5

गोवा -3

ओडिशा - 3

पुडुचेरी - 1

मणिपुर -1

मिजोरम -1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.