Coronavirus: मरीजों के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध करा रही इंडियन एयरफोर्स
Coronavirus एयरक्राफ्ट द्वारा मेडिकल सप्लाइज ICMR और अन्य एजेंसियों तक पहुंचाई जा रही हैं इनमें C-17 C-130 सुपर हरक्यूलेस AN-32 and डॉर्नियर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश इस वक्त कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है ऐसे में भारतीय वायु सेना पूरी तरह से देश के सेवा में लगी है। COVID-19 से निपटने के लिए भारतीय वायु सेना सभी तरह की महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति को पूरा करने में लगी है। इसमें सभी एयरक्राफ्ट द्वारा मेडिकल सप्लाइज ICMR और अन्य एजेंसियों तक पहुंचाई जा रही हैं, इन एयरक्राफाट्स में C-17, C-130 सुपर हरक्यूलेस, AN-32 and डॉर्नियर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 7वीं मौत
मुंबई में एक 40 वर्षीय कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमित की मौत हो गई है। इस महिला को कल अस्पताल में भर्ता करवाया गया था। महाराष्ट्र में अब तक 186 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है, जिनमें से अब तक 25 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इसके अलावा केरल में भी संक्रमितों का आंकड़ा 182 हो गया है, जिनमें से 15 लोग ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हो गई है।
अस्थायी आश्रय घरों में परिवर्तित किए गए कई स्कूल
देशभर में लॉकडाउन के बाद कई लोग बेघर हो गए हैं, जिसके चलते वो पैदल ही अपने घरों को निकल गए हैं। इन लोगों के लिए दिल्ली सरकार के कई स्कूलों को अस्थायी घरों में तब्दील किया जा रहा है।
स्पेन की राजकुमारी की मौत
कोरोना वायरस से संक्रमित स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो गई है। वो 86 वर्ष की थीं, जिनकी मौत की जानकारी उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबेन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। कोरोना वायरस से किसी शाही परिवार में यह पहली मौत है। उनके भाई ने अपने पोस्ट में बताया कि 26 मार्च को उनका निधन हो गया था।
स्पेन में कोरोना का कहर
स्पने में इस वक्त कोरोना वायरस बड़ी तबाही मचा रहा है। इटली के बाद स्पेन में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां अब तक COVID-19 संक्रमण के 3,400 मामले सामने आ चुके हैं। पार्लियामेंट द्वार यहां इमरजेंसी लागू कर दी गई है जिसके और आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।