Move to Jagran APP

Coronavirus in MP: इंदौर में 120 नए संक्रमित, 2060 मरीज अस्पतालों में भर्ती

Coronavirus in MP शुक्रवार को 1897 सैंपलों की जांच में 120 पॉजिटिव व 1763 मरीज निगेटिव आए हैं।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 07:57 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 07:57 AM (IST)
Coronavirus in MP: इंदौर में 120 नए संक्रमित, 2060 मरीज अस्पतालों में भर्ती
Coronavirus in MP: इंदौर में 120 नए संक्रमित, 2060 मरीज अस्पतालों में भर्ती

इंदौर, जेएनएन। कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को 1897 सैंपलों की जांच में 120 पॉजिटिव व 1763 मरीज निगेटिव आए हैं। एक मरीज की मौत की पुष्टि के बाद कोरोना से मौत का आंक़़डा 312 तक पहुंच चुका हैं। प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गडरिया के अनुसार अब तक 1 लाख 38 हजार 76 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे जा चुके हैं, जिनमें से 7448 मरीज पॉजिटिव आए हैं। अब तक अस्पतालों से 5076 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 2060 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। 2634 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

loksabha election banner

उज्जैन और रतलाम जिले में 13-13 नए पॉजिटिव मिले

उज्जैन जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें उज्जैन शहर के आठ और ब़़डनगर, महिदपुर, तराना, उन्हेल व भाटीसुड़ा के एक-एक मरीज शामिल हैं। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 1187 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 944 ठीक हो चुके हैं। 74 संक्रमितों की मौत भी हुई है। सक्रिय मरीज 169 हैं। इनमें से 115 में कोई लक्षण नहीं हैं। शुक्रवार को 36 मरीज ठीक होकर घर गए।

रतलाम में शासकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल से 13 और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। 10 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 399 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 337 स्वस्थ होकर घर गए। नौ की मौत भी हुई है। सक्रिय मरीज 53 हैं।

देवास में छह पॉजिटिव मिले हैं। इनमें चार शहरी और दो ग्रामीण क्षेत्र के हैं। अब तक कुल 432 पॉजिटिव मरीज में से 385 स्वस्थ हो चुके है। 10 की मौत हुई है तो 37 का इलाज चल रहा है।

भोपाल में 10 दिन का पूर्ण लॉकडाउन जारी

मध्य प्रदेश की राजधानी में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले के बीच भोपाल में 10 दिन का लॉकडाउन है। यह लॉकडाउन 4 अगस्त तक चलेगा। इस कारण यहां दुकानें बंद और सड़कों पर सन्नाटा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.