Coronavirus in Indore: इंदौर में 495 नए संक्रमित मिले, छह और लोगों की हुई मौत
इंदौर में संक्रमण दर 12.5 बताई गई है। यहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल भी संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस वक्त कुल 4567 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इससे पहले 29 सितंबर को सबसे ज्यादा 482 मरीज मिले थे।
इंदौर, जेएनएन। कोरोना के ब़़ढते संक्रमण के साथ शहर में मिल रहे नए मरीजों का आंक़़डा भी हर दिन ब़़ढ रहा है। गुरवार को नए मिले मरीजों की संख्या 495 रही। शहर में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की यह सबसे ब़़ढी संख्या है। कोरोना के कारण छह मरीजों को जान भी गंवानी प़़डी।
इसी के साथ कोरोना से मृतकों का कुल आंक़़डा 578 हो चुका है। गुरवार को 3 हजार 956 सैंपलों की जांच की गई। इस लिहाज से संक्रमण दर 12.5 रही। अब तक शहर में कुल तीन लाख छह हजार 138 लोगों की जांच हो चुकी है। गुरवार को मिले नए मरीजों को मिलाकर अब कुल 24 हजार 970 कोरोना के मरीज हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस वक्त कुल 4,567 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इससे पहले 29 सितंबर को सबसे ज्यादा 482 मरीज मिले थे। 20 सितंबर के बाद से ही हर दिन कोरोना के 400 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। अब तक के ट्रेंड के मुताबिक शुक्रवार को शहर में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 25 हजार पार होना तय माना जा रहा है। इस बीच देर रात शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आई।