Move to Jagran APP

Coronavirus: इंदौर में अनलॉक के बाद सबसे ज्यादा मामले, अब तक 5300 से अधिक संक्रमित

Coronavirus इंदौर में अनलॉक के बाद सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 07:35 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 07:35 AM (IST)
Coronavirus: इंदौर में अनलॉक के बाद सबसे ज्यादा मामले, अब तक 5300 से अधिक संक्रमित
Coronavirus: इंदौर में अनलॉक के बाद सबसे ज्यादा मामले, अब तक 5300 से अधिक संक्रमित

इंदौर, जेएनएन। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इंदौर में अनलॉक के बाद सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। शहर में रविवार को 1946 सैंपल में से 92 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अनलॉक होने के बाद यह सबसे अधिक पॉजिटिव मरीजों की संख्या है। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5352 हो चुकी है। 1066 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चार मौतों की पुष्टि की है, जिसमें दो मौत अप्रैल माह व दो मौत 12 जुलाई को होना बताया है। इन मौतों को मिलाकर अब तक 269 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।

loksabha election banner

सीएमएचओ डॉ. प्रवीण ज़ि़डया ने बताया कि कुल 1,04,111 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से 5352 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को जांचे गए सैंपलों में 1823 मरीज निगेटिव हैं। 24 रिपीट पॉजिटिव व 7 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। रविवार को 2725 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए हैं। इधर, शनिवार को सुखलिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती मरीज के पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार को अस्पताल सील किया गया है।

लगातार बढ़ रहे मरीज

अनलॉक के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50 से 55 के बीच ही देखी जा रही थी, लेकिन पिछले तीन दिनों में यह ब़़ढ गई है। 10 जुलाई को 89, 11 जुलाई को 84 व 12 जुलाई को 92 मरीज सामने आए हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की चिंता को ब़़ढा दिया है।

उज्जैन में नौ और देवास में आठ पॉजिटिव मिले

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर ब़़ढ रहे हैं। रविवार रात आई रिपोर्ट में नौ नए केस सामने आए। सभी मामले शहर के हैं। अब संक्रमितों की संख्या 896 हो गई है और 71 की मौत मौत भी हो चुकी है। 791 मरीज ठीक भी हुए हैं। सक्रिय मरीज 34 हैं। 

देवास में रविवार को 901 रिपोर्ट में से आठ पॉजिटिव मिले हैं। इनमें चार शहर और सोनकच्छ के तीन व कन्नौद क्षेत्र का एक मरीज है। अब देवास में सक्रिय मरीज 46 हैं। इधर, रविवार को देवास जिले में लॉकडाउन में पुलिस ने सुबह सख्ती से घर से निकलने वाले लोगों को लौटाया तो दोपहर बाद नरमी बरती। 

रतलाम जिला अस्पताल से एक और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। संक्रमित जावरा निवासी है। शासकीय मेडिकल कॉलेज से सात और मरीजों को स्वस्थ होने छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 218 मरीज मिले हैं। इनमें से 170 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। छह की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीज 42 हैं। इधर, जिले में टोटल लॉकडाउन के चलते सन्नाटा पसरा रहा। केवल अत्यावश्यक सेवाएं चालू रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.