कोरोना के सक्रिय मामले 215 दिनों में सबसे कम, 98.07 फीसद हुई रिकवरी रेट, केरल में 9,246 नए मामले
देश में 215 दिन बाद सक्रिय मामले घटकर 206586 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 18987 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं महामारी से ठीक होने की दर 98.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। देश में 215 दिन बाद सक्रिय मामले घटकर 2,06,586 हो गए हैं। वहीं बीमारी से ठीक होने की दर 98.07 प्रतिशत दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 18,987 नए मामले दर्ज किए गए। इस तरह संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,20,730 हो गई। वहीं 246 और मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,51,435 हो गई।
केरल में 9,246 नए मामले
केरल में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे कमी आ रही है। केरल में बीते 24 घंटे में 9,246 नए मामले सामने आए हैं जबकि 96 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। यही नहीं इसी दौरान 10,952 लोग ठीक भी हुए हैं। मौजूदा वक्त में केरल में 95,828 सक्रिय मामले हैं। केरल में महामारी से अब तक 26,667 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 47,06,856 मामले सामने आए हैं।
देश में कोरोना की स्थिति
24 घंटे में नए मामले 18,987
कुल सक्रिय मामले 2,06,586
24 घंटे में टीकाकरण 27.60 लाख
कुल टीकाकरण 97.01 करोड़
20 दिनों से 30 हजार से कम केस
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी लगातार 20 दिनों से 30,000 से कम रही है। इसी तरह लगातार 109 दिन से नए मामले 50,000 से कम सामने आए।
गुरुवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति
नए मामले 18,987
कुल मामले 3,40,20,730
सक्रिय मामले 2,06,586
मौतें (24 घंटे में) 246
कुल मौतें 4,51,435
ठीक होने की दर 98.07 फीसद
मृत्यु दर 1.33 फीसद
पाजिटिविटी दर 1.46 फीसद
सा.पाजिटिविटी दर 1.44 फीसद
जांचें (बुधवार) 13,01,083
कुल जांचें 58,76,64,525
रिकवरी रेट बढ़कर 98.07 फीसद हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट बढ़कर 98.07 फीसद हो गई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,06,586 रह गई है। यह कुल मामलों का 0.61 फीसद है।
गुरुवार शाम 05:30 बजे तक किस राज्य में कितने टीके
महाराष्ट्र 5.45 लाख
उत्तर प्रदेश 2.09 लाख
गुजरात 2.99 लाख
मध्य प्रदेश 0.98 लाख
हरियाणा 1.27 लाख
दिल्ली 0.75 लाख
राजस्थान 0.38 लाख
पंजाब 1.15 लाख
जम्मू-कश्मीर 0.38 लाख
छत्तीसगढ़ 0.40 लाख
बिहार 0.43 लाख
हिमाचल 0.25 लाख
उत्तराखंड 0.29 लाख
झारखंड 0.05 लाख
(कोविन पोर्टल के आंकड़े)
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में जिन 246 लोगों की मौत महामारी से हुई उनमें से महाराष्ट्र के 123 लोग शामिल थे। अब तक महाराष्ट्र में 1,39,670, कर्नाटक में 37,916, तमिलनाडु में 35,833, दिल्ली में 25,089, उत्तर प्रदेश में 22,897 और पश्चिम बंगाल में 18,935 लोगों की मौत हो चुकी है।