Coronavirus 2nd Wave: देश में कोरोना के 2.59 लाख से अधिक नए मामले, 24 घंटे में 4209 लोगों की गई जान
24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2.59 लाख नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2.60 करोड़ हो गई। इस दौरान 4209 लोगों की मौत भी हुई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 1482754 वैक्सीन लगाई गई है।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश में लगातार पांचवे दिन कोरोना वायरस के तीन लाख से कम मामले सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2.59 लाख नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2.60 करोड़ हो गई। इस दौरान 4209 लोगों की मौत भी हुई है।इसके साथ ही पिछले सात दिन से नए मामलों की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही।
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ो के अनुसार भारत मेंकोविड-19 के 2,59,591 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,60,31,991 हो गई है। इस दौरान हुई 4,209 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,91,331पहुच गया है। पिछले 24 घंटों में 3,57,295 लोगों के स्वस्थ होने से अब तक 2,27,12,735 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। इससे कोरोना से ठीक होने की दर में भी सुधार हुआ है। यह दर बढंकर 87.25 फीसद हो गई है। जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.12 फीसद हो गई है।
India reports 2,59,591 new #COVID19 cases, 3,57,295 discharges & 4,209 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry.
Total cases: 2,60,31,991
Total discharges: 2,27,12,735
Death toll: 2,91,331
Active cases: 30,27,925
Total vaccination: 19,18,79,503 pic.twitter.com/ehndKtsQ7n— ANI (@ANI) May 21, 2021
कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में युद्ध स्तर पर लोगों की जांच की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में गुरुवार को 20 लाख 61 हजार683 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 32 करोड़ 44 लाख 17 हजार 870 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,82,754 वैक्सीन लगाई गई, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,18,79,503 हुआ।