विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona in India: तेजी से फैल रहा कोरोना, 4000 के करीब पहुंचे एक्टिव केस; किन राज्यों में मिले सबसे ज्यादा मरीज?

Published: Mon, 02 Jun 2025 10:26 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jun 2025 11:10 AM (IST)

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। देश में कोविड-19 के एक्टिव केस लगभग 4000 तक ...और पढ़ें

देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 4000 के करीब पहुंचे।
देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 4000 के करीब पहुंचे।

HighLights

  1. देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले।
  2. रविवार तक कुल एक्टिव केस 4000 के करीब पहुंचे।
  3. रविवार कोविड के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में मिले।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस एक बार फिर देश में तेजी से फैल रहा है। देश में कोविड 19 के एक्टिव केस 4000 तक पहुंच गए हैं। वहीं, कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के एक्टिव केस से जुड़ी जानकारी साझा की है। मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार रविवार (1 जून) तक देश में कोरोना के कुल 3961 एक्टिव केस मिल चुके हैं।

दिल्ली में मिले सबसे ज्यादा केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा 47 मामले दिल्ली में मिले हैं। इसी के साथ दिल्ली में कोविड 483 एक्टिव केस हो चुके हैं। वहीं देश में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में मौजूद हैं, जिनकी संख्या 1435 है।

किस राज्य में मिले कितने मामले?

कहां-कितनी मौतें?

कोरोना वायरस से देश में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से दिल्ली में एक 22 वर्षीय महिला, तमिलनाडु में 25 वर्षीय पुरुष, महाराष्ट्र में 44 वर्षीय पुरुष और केरल में 1 शख्स की मौत हुआ है।

यह भी पढ़ें- नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ से तबाही, सिक्किम में 32 की मौत तो मणिपुर में 3300 घर तबाह; 'Mi-17' से बचाई गई 14 लोगों की जान