Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Corona Update: कोरोना के नए मामलों में आई कमी, 24 घंटो में 2,226 नए मरीज आए सामने

    By Mahen KhannaEdited By:
    Updated: Sun, 22 May 2022 09:57 AM (IST)

    Corona Update स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 65 मौतें दर्ज हुई हैं। मौत का यह आंकड़ा हालांकि कल के मुकाबले ज्यादा है। देश में अब कुल कोरोना माम ...और पढ़ें

    Hero Image
    कोरोना मामलों में आई कमी। (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, एएनआइ। देश में आज कोरोना के मामलों में कई दिनों बाद कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में  2,226 नए कोरोना केस मिले हैं जो कि कल से 97 केस कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 65 मौतें दर्ज हुई हैं। मौत का यह आंकड़ा हालांकि कल के मुकाबले ज्यादा है। देश में अब कुल कोरोना मामले 4,31,36,371 हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्टिव केस 14,955 पर पहुंचे

    बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब कुल संख्या 14,955 पर पहुंच गई है। वहीं इस दौरान 2202 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

    दुनिया में कुल केस 52 करोड़ के पार

    दुनिया के कई देशों में अभी भी कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोनावायरस के कुल केस अब 52 करोड़ 67 लाख के पार हो गए हैं। जबकि मौतों की संख्या भी 62 लाख के पार जा चुकी है। विश्वविद्यालय के सेंटर फार सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसइ) ने खुलासा किया कि अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

    अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा केस

    CSSE के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक 83,255,845 मामले अमेरिका में मिले हैं और मौतों की संख्या 1,002,146 पाई गई है। भारत 43,134,135 मामलों के साथ दूसरा सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश है। 1 करोड़ से अधिक मामलों वाले अन्य देशों में ब्राजील (30,762,413), फ्रांस (29,564,005), जर्मनी (26,040,460) , यूके (24,366,063), रूस (18,022,001), दक्षिण कोरिया (17,938,399), इटली (17,229,263), तुर्की (15,062,393), स्पेन (12,234,806) और वियतनाम (1 0,707,568) हैं।