Move to Jagran APP

इंदौर में नक्शे को लेकर विवाद- पाकिस्तान, बांग्लादेश को दिखाया भारत का हिस्सा, कांग्रेस की आपत्ति

इंदौर के फूटी कोठी क्षेत्र में स्थापित एक मानचित्र को लेकर विवाद छिड़ गया है जिसमें पाकिस्तान बांग्लादेश श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे देशों को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि इससे विदेश नीति पर असर पड़ेगा।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 12:41 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 12:41 PM (IST)
इंदौर में नक्शे को लेकर विवाद- पाकिस्तान, बांग्लादेश को दिखाया भारत का हिस्सा, कांग्रेस की आपत्ति
अखंड भारत के नक्शे पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

इंदौर, एएनआइ। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एक मुख्य चौराहे फूटी कोठी पर अखंड भारत के नक्शे को लेकर विवाद छिड़ गया। दरअसल इस नक्शे में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे देशों को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इंदौर नगर निगम द्वारा लगाए गए नक्शे पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

loksabha election banner

पार्टी का मानना ​​​​है कि इसका विदेश नीति पर असर पड़ेगा और इससे अन्य देशों के साथ टकराव भी हो सकता है। एएनआइ से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमीन उल खान सूरी ने कहा, 'जिस तरह से नगर निगम ने अखंड भारत का नक्शा तैयार किया है, उससे हम पूछना चाहते हैं कि क्या विदेश नीति में कोई बदलाव आया है। जिन देशों को भारतीय क्षेत्र में दिखाया गया है, क्या इससे दोस्ताना रिश्तों पर असर नहीं पड़ेगा?

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों ने अपने आरएसएस आकाओं को खुश करने के लिए ये नक्शा बनाया है। सूरी ने कहा, ' सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसा नक्शा लगाने के पीछे क्या उद्देश्य है। इस नक्शे में आरएसएस के अखंड भारत का विजन दिखाया गया है। यह हेडगेवार का सपना था। उस क्रम में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, म्यांमार, भूटान, नेपाल, बर्मा, बांग्लादेश, श्रीलंका को अखंड भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। नगरपालिका अधिकारी अपने आरएसएस आकाओं को खुश करने के लिए ऐसा करते हैं।

इस बीच, इंदौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि जब भारत अखंड था, तो ये सभी देश भारत के मानचित्र पर थे। लालवानी ने बताया, 'यह नक्शा किसी की कल्पना हो सकता है कि भविष्य में भारत का स्वरूप पहले जैसा होगा। मुझे नहीं पता कि नक्शा किसने लगाया, लेकिन एक बात पक्की है कि भारत की सीमाएं अतीत में बहुत दूर तक थीं।' इंदौर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त संदीप सोनी ने कहा अखंड भारत के नक्शे को लेकर कहा कि यह नक्शा लगभग दो साल पुराना है। फूटी कोठी चौक को वैदिक काल की थीम के साथ पुनर्विकास किया गया था, यह नक्शा उस समय ही लगाया गया होगा।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.