Move to Jagran APP

पंजाब में निकाय चुनाव में कांग्रेस का परचम

कांग्रेस ने 10 साल बाद जालंधर, अमृतसर और पटियाला नगर निगमों को अकाली दल- भाजपा गठबंधन से छीनते हुए फिर अपने हाथ में कर लिया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 04:52 AM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 04:52 AM (IST)
पंजाब में निकाय चुनाव में कांग्रेस का परचम
पंजाब में निकाय चुनाव में कांग्रेस का परचम

जेएनएन, जालंधर। कांग्रेस ने 10 साल बाद जालंधर, अमृतसर और पटियाला नगर निगमों को अकाली दल- भाजपा गठबंधन से छीनते हुए फिर अपने हाथ में कर लिया है। पटियाला नगर निगम में तो गठबंधन खाता भी नहीं खोल पाया। 29 नगर परिषदों व नगर पंचायतों में से 23 को रविवार को कांग्रेस ने अपनी झोली में डाल लिया। इनमें छह नगर परिषदें व 17 नगर पंचायत शामिल हैं। एक नगर परिषद व दो नगर पंचायतों पर कांग्रेस पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है।

loksabha election banner

-जालंधर, अमृतसर व पटियाला नगर निगम अकाली दल-भाजपा गठबंधन से छीने

- 29 नगर परिषद व नगर पंचायतों में से 23 कैप्टन के हाथ में

- तीन नगर पंचायतों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा

-आप का सूपड़ा साफ

गठबंधन से ज्यादा नगर परिषदों व नगर पंचायतों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा हुआ है। आप का सूपड़ा ही साफ हो गया। रविवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के शहर पटियाला समेत कई जगह कांगे्रसियों व अकाली दल- भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़पें हुई। इनमें 12 लोग घायल हो गए। पटियाला में अकाली दल ने कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। वहां कांग्रेसियों ने फायरिंग भी की और कई जगह अकाली दल के बूथ तोड़ डाले या सुबह लगने ही नहीं दिए। इस जीत से कांगे्रसी उत्साह में हैं।

नौ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव की जीत के साथ पंजाब में शुरू कांग्रेस का विजयरथ निकाय चुनाव में भी जारी रहा। गुरदासपुर लोकसभा सीट का उप चुनाव जीतने के बाद अब निकाय चुनाव की परीक्षा में भी सरकार सफल रही। शिअद-भाजपा गठबंधन सिर्फ बीबी जागीर कौर के गढ़ में नगर पंचायत बेगोवाल को ही बचा पाया जबकि आम आदमी पार्टी का निकाय चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया है। एक नगर परिषद बलाचौर और तीन नगर पंचायतों -चीमा, मूनक व खनौरी में निर्दलीयों ने जीत का परचम लहराया है। जालंधर नगर निगम की 80 सीटों में से 66 पर कांग्रेस, 12 पर अकाली- भाजपा गठबंधन और दो पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। पटियाला में 60 सीटों में से 57 सीटों पर हुए चुनाव में 56 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। एक वार्ड (37) का चुनाव रद हुआ है। यहां 19 दिसंबर को दोबारा मतदान होगा। तीन वार्डो पर कांग्रेस प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं। अमृतसर की 85 सीटों में 64 कांग्रेस के हाथ आई हैं। शिअद को सात, भाजपा को छह और अन्य को आठ सीटें मिलीं।

किसे कितनी सीटें मिलीं

-नगर निगम: कुल वार्ड: 225

कांग्रेस : 189

भाजपा :14

शिअद : 11

अन्य/निर्दलीय : 10

रद : 01

नगर परिषद-नगर पंचायत कुल वार्ड: 414

कांग्रेस : 267

भाजपा : 15

शिअद : 37

अन्य/निर्दलीय : 94

आप : 01 

यह भी पढें: चुनाव शांतिपूर्वक होने से प्रशासन ने ली राहत की सांस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.