Move to Jagran APP

भाजपा के 'कर्नाटक फॉर्मूले' पर कांग्रेस का मणिपुर में सरकार बनाने की आस

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए भाजपा के सिंगल लार्जेस्ट पार्टी फॉर्मूले को आधार बना कांग्रेस अब मणिपुर में सरकार बनाने के सपने देखने लगी है।

By Vikas JangraEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 05:19 PM (IST)
भाजपा के 'कर्नाटक फॉर्मूले' पर कांग्रेस का मणिपुर में सरकार बनाने की आस
भाजपा के 'कर्नाटक फॉर्मूले' पर कांग्रेस का मणिपुर में सरकार बनाने की आस

इम्फाल (प्रेट्र) । कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए दिए जा रहे बीजेपी के तर्क को कांग्रेस ने अब मणिपुर और गोवा में सरकार बनाने का आधार बनाया है। पार्टी के विधायकों ने मणिपुर और गोवा में राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है, हालांकि 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटें प्राप्त हुई हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने जेडीएस के साथ गठबंधन कर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। वहीं, भाजपा ने भी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा ठोंका। जिसके बाद राज्यपाल ने भाजपा के दावे को स्वीकार करते हुए बीएस येद्दयुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिला दी। 

भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के दावे को ही आधार बनाते हुए कांग्रेस ने अब मणिपुर और गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। गौरतलब है कि 60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा में कांग्रेस को 28 सीटें मिली हैं। जबकि 21 सीटों के साथ भाजपा मणिपुर में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। हालांकि भाजपा ने राज्य में स्थानीय दलों के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली। 

गोवा में भी राज्यपाल के पास पहुंची कांग्रेस

उधर, कर्नाटक फार्मूले के आधार पर सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस ने गोवा में भी राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस विधायकों ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की। कांग्रेस ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। 

40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में कांग्रेस को 17 और बीजेपी को 13 सीटें मिली हैं। यहां भी बीजेपी ने अऩ्य पार्टियों से गठबंधन कर बहुमत के आंकड़े को हासिल कर सरकार बना ली थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.