ना नेमप्लेट और ना कुर्सी... इंडी गठबंधन की बैठक में हुई सोनिया गांधी की सरप्राइज एंट्री
क्या कोई योजना नहीं थी सोनिया गांधी के इंडिया ब्लॉक में आने की? शायद तभी उनके आगमन मात्र से बैठक ...और पढ़ें
HighLights
सोनिया गांधी के अचानक पहुंचने से बैठक में हलचल।
पहले से कोई सीट या नेमप्लेट निर्धारित नहीं थी।
मंच पर नेताओं की कुर्सियों का समीकरण बदला।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर के अलग-अलग विपक्षी दलों के दिग्गज नेता बुधवार को दिल्ली में 'INDIA' गठबंधन की एक बड़ी बैठक में शामिल हुए थे।
बैठक के अंदर का माहौल तो काफी व्यवस्थित था और प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए नेमप्लेट्स भी पहले से तय थीं। हालांकि इन सभी चिजों के बीच ऐसा कुछ हुआ, जिससे बैठक के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ऐसा क्यों हुआ? आइए हम आपको बताते हैं।
जब बैठक में अचानक पहुंची सोनिया गांधी..
अच्छा, केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध और आगे का प्लान बनाने के लिए विपक्षी दल एक साथ तो आएं, लेकिन कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के अचानक पहुंचने से वहां अजीब सी हलचल और अफरा-तफरी मच गई।
-1790837543296.webp)
अब जानिए क्यों मची अफरा-तफरी?
सूत्रों के मुताबिक, किसी को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि सोनिया गांधी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगी। आमतौर पर गठबंधन की बैठकों में सीटों की व्यवस्था इस तरह की जाती है कि जिन दलों के सांसद ज्यादा होते हैं या जो मौजूदा/मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री होते हैं, वे पहली पंक्ति में बैठते हैं और बाकी नेता पीछे बैठते हैं। चूंकि सोनिया गांधी के आने की पहले से कोई योजना नहीं थी, इसलिए उनके लिए मंच पर कोई नेमप्लेट्स तक नहीं रखी गई थी।
मंच पर ऐसे बदला सीटों का समीकरण
बता दें कि जब सोनिया गांधी अचानक पहुंचीं, तो टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और एनसीपी (SP) की सुप्रिया सुले उनके लिए बैठने की जगह तलाशने लगीं। हर कोई उन्हें राहुल गांधी की जगह पर बैठने का इशारा कर रहा था, लेकिन उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की कुर्सी पर बैठना पसंद किया।
इसी बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हॉल में दाखिल हुए और उन्होंने अपने ठीक बगल में एक और सीट की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद ममता बनर्जी, सोनिया गांधी के ठीक बगल में बैठ गईं। उनके बाद सुप्रिया सुले और फिर समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक बैठे।
-1790837558613.webp)
अब समझिए किसकी कुर्सी कहां लगी?
गौरतलब है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंच पर खरगे की कुर्सी बिल्कुल बीच में थी। उनके एक तरफ राहुल गांधी बैठे, जिनके पास नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, सीपीएम के एमए बेबी, सीपीआई (एमएल) के दीपांकर भट्टाचार्य, तेजस्वी यादव और कपिल सिब्बल बैठे थे।
वहीं खरगे के दूसरी तरफ सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और अन्य नेता नजर आए। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के लिए भी पहली पंक्ति में नेमप्लेट्स रखी गई थी, लेकिन उनके बैठक में न आने से वह जगह खाली रह गई थी।
