मोदी सरकार पर कांग्रेस का पुस्तक बम
मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने पुस्तक 'बम' फोड़ा है। पुस्तक में सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए उसके कामकाज पर सवालिया निशान लगाए गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निर्देशन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. शैलेंद्र दीक्षित द्वारा तैयार की गई
कानपुर। मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने पुस्तक 'बम' फोड़ा है। पुस्तक में सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए उसके कामकाज पर सवालिया निशान लगाए गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निर्देशन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. शैलेंद्र दीक्षित द्वारा तैयार की गई पुस्तक का विमोचन रविवार को पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी की मौजूदगी में हुआ।
इसमें भूमि अधिग्रहण बिल की खामियां, सीमा पर पाक व चीन के दुस्साहस, महंगाई, काला धन, पेट्रो मूल्य वृद्धि जैसे मुद्दे उठाए गए हैं। प्रदेश में इसकी पांच लाख प्रतियां बांटने की तैयारी है। पीसीसी सदस्य डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि पुस्तक में चुनावी वादों की नाकामी दिखाई गई है।