Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Congress President Election Result 2022 Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, भविष्य के लिए दीं शुभकामनाएं

Congress President Election Result 2022 कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आ गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि शशि थरूर को लगभग हजार वोट ही मिले। शशि थरूर ने खड़गे को जीत की बधाई भी दी है।

By Manish NegiWed, 19 Oct 2022 05:51 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे ने 7897 वोट हासिल किए जबकि शशि थरूर को एक हजार के आसपास ही वोट मिले। एजेंसी के मुताबिक, 416 वोट खारिज हो गए।

24 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से हैं। बता दें कि इसी सोमवार को देशभर में कांग्रेस के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था।

Congress President Election Result 2022 News:

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे ने आखिर क्यों कहा- 'बकरीद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे'

19 Oct 20225:47:36 PM
पीएम मोदी ने खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी।

19 Oct 20225:38:43 PM
देश के लिए कांग्रेस को मजबूत होना जरूरी

शशि थरूर ने कहा कि हमें मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत को कांग्रेस पार्टी की जीत मानना चाहिए। यह चुनाव किसी एक व्यक्ति से संबंधित नहीं था। यह कांग्रेस पार्टी के बारे में था। मैं हमेशा से पार्टी को मजबूत करना चाहता था क्योंकि देश के लिए कांग्रेस को मजबूत करना बहुत जरूरी है।

19 Oct 20225:34:19 PM
थरूर ने कहा- खड़गे करेंगे पार्टी का मार्गदर्शन
blog images

शशि थरूर ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गया और उनको जीत की बधाई दी। वह पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं और वह हमेंशा पार्टी का मार्गदर्शन करेंगे। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने मुझे वोट दिया। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी का असली गौरव हैं।

19 Oct 20225:28:16 PM
कांग्रेस ने की है संविधान की रक्षा

कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया, संविधान की रक्षा की। मैं सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। सरकार देश में नफरत फैला रही है। पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है।

19 Oct 20225:26:59 PM
पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह ही काम करना है। पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है। हमें सांप्रदायिकता की आड़ में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वाली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।

19 Oct 20225:19:54 PM
मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार

 कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को अपना कार्यभार संभालेंगे।

19 Oct 20225:15:56 PM
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- सोनिया गांधी के नेतृत्व में हमने केंद्र में दो बार अपनी सरकार बनाई
blog images

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को बधाई दी। उन्होंने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, मैं अपने साथी शशि थरूर को भी बधाई देना चाहता हूं। मैं उनसे मिला और उनसे चर्चा की कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सोनिया गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में हमने केंद्र में दो बार अपनी सरकार बनाई।

19 Oct 20224:34:51 PM
अशोक गहलोत ने कहा- खड़गे के नेतृत्व में पार्टी होगी मजबूत
blog images

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। वह पार्टी के एक अनुभवी नेता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत होगी। हमारी पार्टी पूरे देश में एकजुट है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पूरा समर्थन उनके साथ रहेगा। 

19 Oct 20224:04:12 PM
Rahul Gandhi ने मल्लिकार्जुन खड़गे को दी बधाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। राहुल से पहले सोनिया और प्रियंका ने भी खड़गे के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी है।

19 Oct 20223:53:11 PM
मल्लिकार्जुन खड़गे को सोनिया गांधी और प्रियंका ने दी बधाई
blog images

 निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी और उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे से मुलाकात की।

19 Oct 20223:34:20 PM
Mallikarjun Kharge के आवास पर पहुंचीं सोनिया गांधी

कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पर पहुंची हैं। खड़गे ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में शशि थरूर को हराया है

#WATCH | Delhi: Outgoing Congress president Sonia Gandhi arrives at the residence of Congress President-elect Mallikarjun Kharge pic.twitter.com/KsNtOpiD9A

— ANI (@ANI) October 19, 2022
19 Oct 20223:00:38 PM
शशि थरूर बोले- चुनाव कांग्रेस को मजबूत करने के लिए था, बांटने के लिए नहीं
blog images

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि सीईए को एक सख्त आंतरिक पत्र मीडिया में लीक कर दिया गया था। मुझे उम्मीद है कि सलमान सोज के इस स्पष्टीकरण से एक अनावश्यक विवाद समाप्त हो जाएगा। यह चुनाव कांग्रेस को मजबूत करने के लिए था, बांटने के लिए नहीं।

19 Oct 20222:52:42 PM
Mallikarjun Kharge 4 बजे करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष चुने जाने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे आज शाम 4 से 4:30 बजे के बीच प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में खड़गे ने शशि थरूर को हराया है।

19 Oct 20222:41:08 PM
उत्तर प्रदेश की 2 बैलेट बाक्स में मतपेटी नंबर नहीं थे- मधुसूदन मिस्त्री

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 बैलेट बाक्स थे, जिनमें से 4 में कोई दिक्कत नहीं थी। हमें आज सुबह उनके (शशि थरूर) द्वारा सभी मतपेटियों की सील चेक करवाई गई। उन्होंने कहा कि दो मतपेटियों में मतपेटी नंबर नहीं थे। 

19 Oct 20222:30:49 PM
सचिन पायलट ने कहा- यह लोकतंत्र और कांग्रेस की जीत है

राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर उन्हें बधाई दी है। पायलट ने कहा कि यह लोकतंत्र और कांग्रेस पार्टी की जीत है। मुझे पूरा भरोसा है कि उनका व्यापक अनुभव पार्टी को मिलेगा।

19 Oct 20222:27:52 PM
मल्लिकार्जुन खड़गे आधिकारिक रूप से बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुने गए हैं। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने इसका आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि खड़गे ने चुनाव में शशि थरूर को हराया है।

19 Oct 20222:20:08 PM
Mallikarjun Kharge के आवास पर पहुंचे Shashi Tharoor
blog images

मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने चुनाव में शशि थरूर को हराया है। वहीं, खड़गे की जीत पर थरूर ने उन्हें बधाई दी और अपनी हार स्वीकार की। थरूर अब खड़गे के आवास पर पहुंचे हैं।

19 Oct 20222:05:10 PM
Mallikarjun Kharge की जीत पर जश्न का माहौल

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है। नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर ढोल नगाड़े बजाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि 24 साल बाद कांग्रेस को गैर-गांधी अध्यक्ष मिला है।

#WATCH | Mallikarjun Kharge wins the Congress presidential elections; celebration visuals from outside the AICC office in Delhi pic.twitter.com/DiIpt5aLpJ

— ANI (@ANI) October 19, 2022
19 Oct 20222:01:09 PM
किसे कितने वोट मिले?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले। शशि थरूर को 1072 वोट ही मिले। वहीं, 416 वोट खारिज हो गए।

19 Oct 20221:47:30 PM
Mallikarjun Kharge बने कांग्रेस अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे को 7 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं जबकि शशि थरूर को सिर्फ हजार के आसपास ही वोट मिले।

19 Oct 20221:20:47 PM
Rahul Gandhi ने दिया रिएक्शन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में सिर्फ हमारी इकलौती पार्टी है जिसमें चुनाव और चुनाव आयोग होता है। मैंने मधुसूदन मिस्त्री जी के साथ काम किया है। चुनाव आयोग के सामने मुद्दे को ले जाया जाएगा, जो फैसला लेगा।

19 Oct 202212:52:00 PM
पंजाब, तेलंगाना में भी धांधली का आरोप

थरूर कैंप ने यूपी के अलावा दो और राज्यों में धांधली का आरोप लगाया है। थरूर कैंप का कहना है कि पंजाब और तेलंगाना में भी चुनाव में धांधली हुई है।

19 Oct 202212:17:52 PM
Shashi Tharoor ने कहा, 'मैं धन्यवाद करता हूं...'

मतगणना शुरू होने के बाद शशि थरूर ने ट्वीट किया। थरूर ने कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद कहता हूं जिन्होंने इस ऐतिहासिक पल को हमारी राजनीति के विकास में एक मील का पत्थर बनाने में योगदान दिया है।

As the counting begins in @INCIndia presidential elections, a big “thank you” from me to who all who contributed to making this historic event a landmark in the evolution of our politics. 🙏#ThinkTomorrowThinkTharoor #ChooseChangeChooseCongress pic.twitter.com/ABfLgVxNRV

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 19, 2022
19 Oct 202212:03:19 PM
यूपी में सभी वोट अवैध घोषित करने की मांग

चुनाव में धांधली को लेकर मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में यूपी में सभी वोट को अवैध घोषित करने की मांग की गई है।

Election agent to Congress presidential candidate Shashi Tharoor writes letter to Congress Central Election Authority chairman Madhusudhan Mistry, alleging "extremely serious irregularities in conduct of election in UP" & demands "that all votes from UP be deemed invalid". pic.twitter.com/ZEAZVsJAVF

— ANI (@ANI) October 19, 2022
19 Oct 202211:43:13 AM
Gaurav Gogoi बोले- ये ऐतिहासिक क्षण

ये ऐतिहासिक पल है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए। हम सोनिया गांधी के प्रति भी आभार जताते हैं जिन्होंने मुश्किल समय में पार्टी की कमान संभाली। आने वाले समय में कांग्रेस और मजबूत होगी- गौरव गोगोई

19 Oct 202211:33:14 AM
मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखी

उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में मतदान से संबंधित शिकायतों को लेकर थरुर पक्ष ने मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने यूपी में चुनाव में अनियामितताओं का आरोप लगाया है।

19 Oct 202211:14:09 AM
Shashi Tharoor के चुनाव एजेंट सलमान सोज क्या बोले?
blog images

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के चुनाव एजेंट सलमान सोज ने कहा कि हम मधुसूदन मिस्त्री के कार्यालय के साथ लगातार संपर्क में हैं, उन्हें कई अलग-अलग मुद्दों के बारे में सूचित किया, अभी इसकी बारीकियों में नहीं जा सकते है।

19 Oct 202211:03:43 AM
थरूर अभियान दल के सदस्य सलमान सोज का बयान

उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में मतदान से संबंधित शिकायतों की रिपोर्ट के बारे में थरूर अभियान दल के सदस्य सलमान सोज ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के सामने कुछ मुद्दों को उठाया है और सीईए अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के साथ मतदान से पहले संवाद भी किया है।

19 Oct 202210:55:05 AM
मल्लिकार्जुन खड़गे की होगी जीत- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत का दावा किया है। तिवारी ने कहा कि खड़गे भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।

19 Oct 202210:35:01 AM
Shashi Tharoor के काउंटिंग एजेंट

कार्ति चिदंबरम, अतुल चतुर्वेदी, सुमेध गायकवाड अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के काउंटिंग एजेंट हैं।

19 Oct 202210:32:33 AM
Mallikarjun Kharge के काउंटिंग एजेंट

प्रमोद तिवारी, के सुरेश, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन, कुलजीत सिंह बागरा और गुरदीप सिंह सप्पल मल्लिकार्जुन खड़गे के काउंटिंग एजेंट हैं।

19 Oct 202210:29:12 AM
स्ट्रॉन्ग रूम में रखे गए बैलट बॉक्स

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होने के बाद मंगलवार शाम देशभर में 68 पोलिंग बूथ से बैलट बॉक्स को दिल्ली में पार्टी दफ्तर लाया गया था।

19 Oct 202210:14:31 AM
वोटों की गिनती शुरू

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं।

19 Oct 20229:57:48 AM
कांग्रेस मुख्यालय में होगी मतगणना

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 10 बजे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में होगी। ये तस्वीरें पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास के बाहर की हैं।
/

19 Oct 20229:46:40 AM
Madhusudan Mistry कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है।
/

19 Oct 20229:23:27 AM
थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे मतगणना शुरू होगी।
/

19 Oct 20229:00:21 AM
137 साल में छठी बार हुआ Congress President Election

कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में ये अध्यक्ष पद के लिए हुआ ये छठा चुनाव था। अध्यक्ष पद के लिए 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुआ था। 22 साल बाद इसी 17 अक्टूबर को चुनाव हुआ।

19 Oct 20228:49:19 AM
22 साल बाद हुआ Congress President Election

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव 22 साल बाद हुआ है। इसके लिए दिल्ली के पार्टी मुख्यालय समेत देशभर में 65 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए थे।

19 Oct 20228:41:40 AM
Mallikarjun Kharge का करियर

मल्लिकार्जुन खड़गे के पास लंबा संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है। खड़गे कांग्रेस में अग्रणी दक्षिण भारतीय चेहरा हैं। वह हिंदी ठीक ढंग से बोल सकते हैं।

19 Oct 20228:17:10 AM
Shashi Tharoor का राजनीतिक सफर

शशि थरूर लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। थरूर मध्यम वर्ग के बीच खासे लोकप्रिय हैं। इन्होंने संयुक्त राष्ट्र में काम भी किया है। इसके अलावा उनके पास मंत्री के रूप में भी कार्य का लंबा अनुभव है।

19 Oct 20228:10:58 AM
दिवाली के बाद कुर्सी संभालेगा Congress New President

सूत्रों का कहना है कि दिवाली के बाद निर्वाचित अध्यक्ष कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यभार संभालेंगे।

19 Oct 20228:06:45 AM
Madhusudan Mistry करेंगे नतीजे का एलान

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री नतीजों की घोषणा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में पार्टी के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने वोट डाला था।

19 Oct 20228:02:19 AM
Congress President Election रिजर्व में होंगे दो एजेंट

समाचार एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक पक्ष के पांच एजेंट मतगणना की निगरानी करेंगे जबकि दोनों पक्षों के दो एजेंटों को रिजर्व में रखा जाएगा।

19 Oct 20227:58:11 AM
सुबह 10 बजे शुरू होगी मतगणना

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था। कांग्रेस के 9000 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने मतदान किया था।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us