असम: नौगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, शिवमोनी बोरा को मिला टिकट
कांग्रेस ने असम की नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक शिवमोनी बोरा को अपना उम्मीदवार ...और पढ़ें

असम नौगांव लोकसभा उपचुनाव कांग्रेस ने शिवमोनी बोरा को बनाया उम्मीदवार
HighLights
कांग्रेस ने नौगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए शिवमोनी बोरा को उम्मीदवार बनाया।
यह सीट प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में जाने से खाली हुई।
बोरा पूर्व विधायक हैं, अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम की नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए पूर्व विधायक शिवमोनी बोरा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नौगांव संसदीय क्षेत्र से उप चुनाव लड़ने के लिए बोरा के नाम को स्वीकृति दी है।
इस सीट पर उप चुनाव की घोषणा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद हुई है। बोरदोलोई 2024 के लोकसभा चुनाव में नौगांव सीट से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। उन्होंने भाजपा के सुरेश बोरा को हराकर यह सीट जीती थी।
हालांकि, बाद में बोरदोलोई ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके चलते यह सीट रिक्त हो गई।
