Move to Jagran APP

पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का आपत्तिजनक ट्वीट

तिवारी के ट्वीट की गाली-गलौज वाली भाषा दिग्विजय सिंह के ट्वीट जैसी....

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sun, 17 Sep 2017 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 07:56 PM (IST)
पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का आपत्तिजनक ट्वीट
पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का आपत्तिजनक ट्वीट

जेनएनएन, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता अश्लील ट्वीट करने से बाज नहीं आ रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके फॉलोअर्स के खिलाफ अश्लील ट्वीट किया है। तिवारी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए बेहद गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इस ट्वीट की गाली-गलौज वाली भाषा लगभग वैसी ही है जो दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा था।

prime article banner

ट्वीट का सिलसिला तब शुरू जब मनीष तिवारी ने नरेंद्र मोदी से संबंधित एक वीडियो शेयर किया। इसमें प्रधानमंत्री राष्ट्रगान के दौरान चलते हुए दिखाई दिए। इस पर दीपक कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति ने मनीष तिवारी को भड़काऊ भाषा में जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'आप मोदी को देशभक्ति न सिखाइए चाचा..बस आप कितने नीचे गिर सकते हो, देख लिया।' इसी ट्वीट पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अश्लील भाषा में जवाब दिया।

भाजपा ने की निंदा

भाजपा ने इस ट्वीट की निंदा की है। भाजपा के अनुसार, कांग्रेसी नेताओं के असली चेहरे अब सामने आ रहे हैं। भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि हम मनीष तिवारी को जानते हैं, वह एक समझदार इंसान हैं। लेकिन लगता है कि उन्हें कांग्रेस के अर्धसाक्षर नेताओं ने ऐसा करने के लिए कहा है। वे लोग भाजपा को मजबूत होते देख दुखी हो रहे हैं। वहीं शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस हर सीमा लांघ रही है। कांग्रेस नेता का यह ट्वीट और उसकी भाषा देश के लोगों को स्वीकार नहीं होगा। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पीएम के खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग जायज नहीं है। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इस मुद्दे पर चुप रहने पर अचरज जताया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'यह बहुत दुखद है। कांग्रेस इतने वषरें तक सत्ता में रही है और मनीष तिवारी एक वकील हैं, पूर्व सूचना व प्रसारण मंत्री हैं और कांग्रेस के आधिकारिक प्रवक्ताओं में से एक हैं। ऐसे में जब इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया जाता है, तो बहुत दुख होता है कि राजनीति का स्तर आखिर कांग्रेस में कहां चला गया है।'

भाकपा ने भी जताई आपत्ति

भाजपा के साथ-साथ वामपंथी पार्टी भाकपा ने भी मनीष तिवारी के बयानों की निंदा करते हुए राजनेताओं को सामाजिक और राजनीतिक जीवन में शालीनता का परिचय देने की नसीहत दी है। भाकपा नेता डी. राजा ने कहा कि भले ही प्रधानमंत्री और उनकी विचारधारा से मतभेद हो, लेकिन वह देश के प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में उनके खिलाफ किसी भी शब्द का इस्तेमाल करने से पहले भाषा पर नजर जरूर डालनी चाहिए।

यह भी पढ़ेंः मौसम विभाग की चेतावनी, मुंबई-कोंकण क्षेत्र में हो सकती है भारी बारिश्‍ा

यह भी पढ़ेंः पश्चिम की तरह विकसित होगा पूर्वी भारत : अमित शाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.