Move to Jagran APP

कांग्रेस बनवा सकती है तीसरे मोर्चे की सरकार

छह चरणों के मतदान के बाद कांग्रेस अब मानने लगी है कि देश की सत्ता उसके हाथ से जा रही है। सत्ता का फायदा भाजपा को न मिले इसके लिए वह अब चुनाव बाद देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनवाने के संकेत भी देने लगी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण के बाद शनिवार को विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि बहुमत न मिलने पर कांग्रेस तीसरे मोर्चे की सरकार का समर्थन करने पर विचार कर सकती है।

By Edited By: Published: Sat, 26 Apr 2014 02:57 PM (IST)Updated: Sun, 27 Apr 2014 01:29 AM (IST)
कांग्रेस बनवा सकती है तीसरे मोर्चे की सरकार

फर्रुखाबाद। छह चरणों के मतदान के बाद कांग्रेस अब मानने लगी है कि देश की सत्ता उसके हाथ से जा रही है। सत्ता का फायदा भाजपा को न मिले इसके लिए वह अब चुनाव बाद देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनवाने के संकेत भी देने लगी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण के बाद शनिवार को विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि बहुमत न मिलने पर कांग्रेस तीसरे मोर्चे की सरकार का समर्थन करने पर विचार कर सकती है।

loksabha election banner

पत्रकारों से बातचीत में मोदी को भाजपा के लिए ही बड़ी समस्या करार देते हुए खुर्शीद ने कहा कि जब भगवान (राम मंदिर आंदोलन) की लहर कांग्रेस को नहीं रोक पाई तो मोदी की लहर क्या चीज है। इसलिए केंद्र में भाजपा की सरकार बनने की संभावना नहीं है। चुनाव बाद कांग्रेस सरकार बनाने के लिए तीसरे मोर्चे का समर्थन कर सकती है। इतना ही नहीं वह सरकार बनाने के लिए तीसरे मोर्चे के दलों का समर्थन भी ले सकती है।

खुर्शीद ने कहा, वाराणसी में मोदी ने कहा- मां गंगा ने उन्हें वहां बुलाया है। लेकिन महापुरुषों को पुष्पांजलि देने के बीच उन्हें एक बार भी मां गंगा के दर्शन और पूजन की याद नहीं आई। यह भाजपा नेता के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के तमाम सुरक्षा प्रबंधों की उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धज्जियां उड़ा दी हैं। उन्हें सूचना मिली है कि उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत अलीगंज के 1015 पोलिंग बूथों पर गड़बड़ी की गई। इस दौरान प्रशासन ने केंद्रीय बलों का इस्तेमाल नहीं किया। इस सबकी जानकारी चुनाव आयोग को दे दी गई है।

पढ़ें: समय सीमा के बाद प्रचार पर सलमान के खिलाफ मुकदमा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.