अब बड़ी पार्टी के रूप में नहीं उभर सकती कांग्रेस
कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं ने पूछा कि जब कभी सत्ता विरोधी लहर में गैर कांग्रेसी सरकारें फंसती हैं तो भारतीय मतदाताओं की प्रवृत्ति है कि वे सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की ओर मुखातिब होते हैं।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा का मानना है कि अब कांग्रेस एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में कभी नहीं उभर सकती है। कोलकाता में नेताजी रिसर्च ब्यूरो द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'नेताजी व्याख्यानमाला 2017' में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की लंबी आयु और उसकी धीरे-धीरे मौत विषय पर बोलते हुए उन्होंने यह बात कही।
यह भी पढ़ेेंं: मोदी सरकार ने दिया किसानों को 660.50 करोड़ रुपये का तोहफा
गुहा ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस को एक प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी के रूप में उसके स्वर्णिम काल जैसा पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं ने पूछा कि जब कभी सत्ता विरोधी लहर में गैर कांग्रेसी सरकारें फंसती हैं तो भारतीय मतदाताओं की प्रवृत्ति है कि वे सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की ओर मुखातिब होते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हम अब उस अवस्था को पार कर चुके हैं। अब किसी को यह विचार मन में नहीं रखना चाहिए कि कांग्रेस 2019 में या फिर 2024 में भी नरेंद्र मोदी सरकार की जगह लेने जा रही है।
यह भी पढ़ेेंं: असेंबली इलेक्शन: राजनाथ बोले- वोट न देना हो तो मत दीजिए, लेकिन जूते मत फेंकिये