Move to Jagran APP

कांग्रेस ने उत्तराखंड में किया बड़ा बदलाव; 22 उपाध्यक्ष, 31 महासचिव सहित कई नामों का किया एलान

कांग्रेस ने उत्तराखंड में बड़ा बदलाव कर दिया है। पार्टी ने 22 उपाध्यक्षों 31 महासचिवों 98 सचिवों और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक कोषाध्यक्ष के नामों का एलान किया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 03:33 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 03:33 PM (IST)
कांग्रेस ने उत्तराखंड में किया बड़ा बदलाव; 22 उपाध्यक्ष, 31 महासचिव सहित कई नामों का किया एलान
कांग्रेस ने उत्तराखंड में किया बड़ा बदलाव; 22 उपाध्यक्ष, 31 महासचिव सहित कई नामों का किया एलान

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस ने उत्तराखंड में बड़ा बदलाव कर दिया है। पार्टी ने  22 उपाध्यक्षों, 31 महासचिवों, 98 सचिवों और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक कोषाध्यक्ष के नामों का एलान किया है। एलान किए गए नामों के बारे में अभी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं आई है। वहीं इस बड़े फेरबदल को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

loksabha election banner

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को चुनाव होने हैं जबिक मतों की गणना 11 फरवरी को होनी है। इस चुनाव में दिल्ली में त्रिशंकु चुनाव का दंगल देखने को मिल रहा है। पहली पार्टी आम आदमी पार्टी दूसरी कांग्रेस और तीसरी पार्टी भाजपा में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। 

कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अध्यक्ष पद के नाम का एलान नहीं किया है। इसके लिए किसी के नाम पर भी सहमति नहीं बन पाई है। वर्तमान में कांग्रेस नेता सोनिया पार्टी के अंतरिम अघ्यक्ष हैं। ऐसे में सभी की निगाहें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद है। ऐसे में पार्टी की बैठक हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस की तरफ से आधिकरिक तौर पर किसी भी प्रकार का एलान नहीं हुआ है। 

इससे पहले रांची में बाबूलाल मरांडी की पार्टी से विधायक चुने गए प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की है। ये दोनों विधायक गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। इसके साथ ही प्रदीप यादव और बंधु तिर्की का कांग्रेस में शामिल होना तय हो गया है।

झारखंड विकास मोर्चा से निष्कासित विधायक बंधु तिर्की और विधानसभा में झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को कांग्रेस में शामिल कराने की कवायद तेज हो गई है। इसी के तहत गुरुवार को आरपीएन सिंह के साथ दोनों नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही इन्हें कांग्रेस में शामिल कराया जा सकता है। दोनों को पार्टी में शामिल कराने के लिए सहमति भी मिल चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.