विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'परिसीमन बिल पास कराने के लिए राजनीतिक चाल चल रही सरकार', संसद सत्रावसान में देरी पर कांग्रेस का हमला

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:47 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 11 Sep 2026 08:48 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह मानसून सत्र का सत्रावसान इसलिए नहीं कर रही है ताकि परिसीमन ...और पढ़ें

जयराम रमेश ने सरकार पर लगाए आरोप।

जयराम रमेश ने सरकार पर लगाए आरोप।

HighLights

  1. सरकार पर अनैतिक तरीके से बहुमत जुटाने का आरोप।

  2. परिसीमन बिल पारित कराने के लिए सत्रावसान में देरी।

  3. कांग्रेस ने 2015 के रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का रिकॉर्ड 29 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं होने किए जाने पर कांग्रेस ने सरकार की मंशा को लेकर सवाल उठाते हुए दावा किया कि दो तिहाई बहुमत न होने के बावजूद परिसीमन बिल पारित कराने के लिए भाजपा सरकार अनैतिक तरीकों के जरिए संख्या बल जुटाने की कोशिश कर रही है।

परिसीमन बिल पर सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाए जाने की आलोचना करते हुए पार्टी ने दावा किया कि सरकार सत्रावासन को अपने राजनीतिक माइंड गेम का हथियार बना रही है।

कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में कहा कि संसद सत्र खत्म होने के बाद इसका सत्रावसान नहीं किए जाने का मोदी सरकार ने 2015 में बनाए अपने ही रिकार्ड को तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के आज 29 दिन हो गए हैं मगर सत्रावसान नही हुआ है। 2015 के मानसून सत्र में यह अंतर 28 दिनों का था और यह अंतर हर दिन बढ़ता जा रहा है। जल्द सत्रावसान की कोई स्पष्ट संभावना नजर नहीं आ रही है। आमतौर पर यह अंतर सिर्फ तीन-चार दिनों का होता है।

जयराम ने कहा कि यह बिल्कुल साफ है कि अब सरकार संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में पारित कराने के लिए कलंकित तरीके से दो-तिहाई बहुमत जुटाकर वापसी की साजिश रच रहे हैं।

17 अप्रैल को विधेयक के खिलाफ वोट करने वाली तीन पार्टियों में भाजपा पहले ही फूट डलवा चुकी है और इसके खिलाफ वोट करने वाले अन्य लोगों का रुख बदलवाने के लिए धमकियों, डराने-धमकाने और प्रलोभनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।