विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्‍तान पर शानदार जीत पर टीम इंडिया को पीएम ने दी बधाई

By Test2 test2Edited By:
Published: Sun, 15 Feb 2015 05:09 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 15 Feb 2015 05:35 PM (GMT+05:30)

टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।उन्होंने जीत के तुरंत बाद ट्वीट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । टीम इंडिया की पाकिस्तान पर लगातार छठी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाडि़यों को बधाई दी है।उन्होंने जीत के तुरंत बाद ट्वीट कर यह बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि भारतीय टीम बहुत अच्छा खेली और हमे आप पर गर्व है। विश्वकप के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 76 रन से हराया है।

प्रधानमंत्री ने विश्वकप शुरू होने से पहले भी टीम इंडिया को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को अलग-अलग ट्वीट करते हुए शुभकामनाएं दी थीं। गौरतलब है कि पीएम मोदी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं। इस मुकाबले को लेकर भारत में ही नहीं बल्कि देश से बाहर रहने वाले भारतीयों में भी खासा उत्साह देखा गया।

वर्ल्ड कप: भारत का पाकिस्तान पर विजयी छक्का

भारतीय टीम के खिलाड़ी रवीन्द्र जाडेजा को मोदी ने एक खास अंदाज में बधाई दी थी। उन्होंने जाडेजा को सर जाडेजा के नाम से संबोधित करते हुए ट्वीट किया था।आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी जाडेजा को अक्सर सर जाडेजा के नाम से बुलाते हैं।

वर्ल्ड कप से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें