यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कॉंग्रेस सांसद ने सुषमा स्वराज के इस बयान पर जताई आपत्ति
शुक्ला ने कल राज्यसभा में विदेश नीति पर बहस का जवाब देते हुए कहा, स्वराज ने सीपीईसी के समर्थन के लिए उनकी आलोचना की थी।
s_remark_on_cong_mp_m.webp)
नई दिल्ली (प्रेट्र)। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सुषमा स्वराज के इस बयान को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया, जिसमें विदेश मंत्री ने उन्हें चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का समर्थक कहा था, और यह भी कहा था कि उन्होंने कभी भी भारत की आगे बढ़ने की योजना का वकालत नहीं किया।
शुक्ला ने कल राज्यसभा में विदेश नीति पर बहस का जवाब देते हुए कहा, स्वराज ने सीपीईसी के समर्थन के लिए उनकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा, "जबकि मैंने अपने भाषण के दौरान सीपीईसी की बात नहीं की थी। ये सारी बातें मनगढ़ंत हैं, और वे बिना सुने ही आलोचना करना शुरु कर देती हैं।" शुक्ला कहा कि उन्होंने सीपीईसी का कभी समर्थन नहीं किया। हालांकि उप अध्यक्ष पी. जे. कुरियन ने कहा कि वे सत्र के रिकॉर्ड के माध्यम से आवश्यक कदम उठाएंगे।
