व्यापम घोटाले में कांग्रेस के शिवराज पर लगाए आरोप निराधार
मध्य प्रदेश्ा में हुए व्यापम घोटाले में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लगे कांग्रेस के सभी आरोपों को आज भाजपा ने निराधार करार दिया। भाजपा ने कहा कि उन्हें अपने मुख्यमंत्री पर पूरा विश्वास है। इसके अलावा पार्टी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए यह भी कहा
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश्ा में हुए व्यापम घोटाले में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लगे कांग्रेस के सभी आरोपों को आज भाजपा ने निराधार करार दिया। भाजपा ने कहा कि उन्हें अपने मुख्यमंत्री पर पूरा विश्वास है। इसके अलावा पार्टी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए यह भी कहा कि चौहान ने इस घोटाले का खुलासा होने के बाद इसकी जांच करवाई है। यदि वह इसमें सम्मिलित होते तो ऐसा कतई नहीं करते।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि चौहान पर लगाए गए कांग्रेस के सभी आरोप झूठे और आधारहीन हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस आरोपियों को बचाने की कोशिश में सीएम पर मनघड़ंत आरोप लगा रही है। जावड़ेकर ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में यह भी साफ कर दिया कि इस बाबत जो खबरें आई थी कि शिवराज सिंह चौहान से व्यापम घोटाले पर पार्टी ने जवाब तलब किया है, को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
शिवराज पर हमले के बाद दिग्गी-सिंधिया को घेरने की तैयारी
जावड़ेकर ने जानकारी दी कि शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे न कि पार्टी द्वारा जवाब तलब करने पर दिल्ली आए थे। उनका कहना था कि जो लोग चौहान के इस घोटाले में सम्मिलित होने का आरोप लगा रहे हैं, हकीकत यह है कि वह खुद इस मामले में लिप्त हैं। इसमें दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हैं।
पढ़ें: व्यापम घोटाला: भोपाल में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
व्यापमं घोटाला: मध्य प्रदेश एसआइटी ने कानपुर के छात्र को उठाया