भ्रष्टाचार से चरमरा रही भारतीय अर्थव्यवस्था: हेगड़े
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश संतोष हेगड़े ने कहा है कि सरकार और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। हेगड़े के मुताबिक मौजूदा दौर में न्यायपालिका भी भ्रष्टाचार से अछूती नहीं रही है। वर्ष 2006 से 2011 तक कनार्टक के लोकायुक्त रहे हेगड़े गुरुवार को यहां एशियन स्कूल ऑफ
तिरुअनंतपुरम। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश संतोष हेगड़े ने कहा है कि सरकार और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। हेगड़े के मुताबिक मौजूदा दौर में न्यायपालिका भी भ्रष्टाचार से अछूती नहीं रही है।
वर्ष 2006 से 2011 तक कनार्टक के लोकायुक्त रहे हेगड़े गुरुवार को यहां एशियन स्कूल ऑफ बिजनेस में लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित एक परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, समाज में भ्रष्टाचार का स्तर इतना बढ़ चुका है कि यह देश के विकास को रोक रहा है। नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए हेगड़े ने कहा कि 2006-2007 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में 51 हजार करोड़ रुपये का कोई लेखा-जोखा ही नहीं था। युवाओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, हर बच्चे को अपने पिता से यह कहने का साहस करना चाहिए कि उन्हें भ्रष्ट तरीकों से कमाई या लाई गई कोई वस्तु नहीं चाहिए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर