Move to Jagran APP

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, जनजीवन प्रभावित

तापमान कम होने से जम्मू-कश्मीर समेत राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में ठंड बढ़ी, बिहार में भागलपुर रहा सबसे सर्द

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Thu, 28 Dec 2017 10:03 PM (IST)Updated: Thu, 28 Dec 2017 10:03 PM (IST)
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, जनजीवन प्रभावित
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, जनजीवन प्रभावित

जेएनएन, नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। जम्मू कश्मीर सहित राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में पारा गिरने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर में अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है और शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। कारगिल में न्यूनतम तापनाम माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कारगिल राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं विश्‍व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.7 डिग्री व अधिकतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

पहाड़ी राज्यों के अलावा राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। राजस्थान में सीकर, पंजाब में आदमपुर और हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडे रहे। सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5, आदमपुर में 3.8 और नारनौल में 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

धुंध ने बढ़ाई परेशानी, अलाव का सहारा

पंजाब और हरियाणा के प्रमुख शहरों में ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। लोग दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के कई शहरों ठंड के साथ धुंध ने भी परेशानी बढ़ा दी है। यहां कई शहरों में गुरुवार सुबह धुंध की चादर बिछी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

बिहार में भागलपुर सबसे ठंडा

बिहार में भागलपुर गुरुवार को सबसे सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पटना का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.