Move to Jagran APP

आंत के बैक्टीरिया के लिए लाभदायक कॉफी

कॉफी पीना आंत के बैक्टीरिया के लिए बेहतर होता है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 08 May 2016 08:08 PM (IST)Updated: Sun, 08 May 2016 08:26 PM (IST)
आंत के बैक्टीरिया के लिए लाभदायक कॉफी

नई दिल्ली, प्रेट्र। कॉफी, चाय और वाइन के सेवन से होने वाले नुकसान से हम सब अवगत हैं। लेकिन, ताजा शोध में बिलकुल अलग तथ्य सामने आए हैं। नीदरलैंड के शोधकर्ताओं के मुताबिक ये पेय पदार्थ आंत की बैक्टीरिया (गट बैक्टीरिया) के लिए बेहतर होते हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - खानपान से प्रभावित होता है गट बैक्टीरिया

वैज्ञानिकों ने आंत की बैक्टीरिया को प्रभावित करने वाले 126 कारकों का पता लगाया है। इनमें 60 खाद्य और पेय पदार्थो से जुड़े हैं। मतलब यह कि इनके सेवन से आंत की बैक्टीरिया में विभिन्नता बढ़ती है। इसे स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। विशेषज्ञों ने बताया कि फल, सब्जियां और दही गट बैक्टीरिया के लिए बेहतर पाए गए हैं। कॉफी, चाय, छाछ और वाइन का प्रभाव भी समान रहा। मालूम हो कि आंत की बैक्टीरिया पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में सहायक होते हैं। इनमें गड़बड़ी होने पर पेट से संबंधित समस्याएं सामने आती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.