पढ़िए पत्नी की हत्या में कोबरा को विलेन बनाने वाले शातिर पति का कारनामा
इंदौर में एक शख्स ने बीवी के कत्ल के लिए राजस्थान से कोबरा सांप खरीदा। इसके बाद अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया।
भोपाल, एएनआइ। Sensational murder mystery of Indore woman: मध्य प्रदेश के इंदौर से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए ऐसा सनसनीखेज तरीका अपनाया, जिसकी सच्चाई सामने आई तो जांच कर रही पुलिस के साथ-साथ लोगों के भी होश उड़ गए। दरअसल, मध्य प्रदेश के रहने वाले इंदौर के इस शख्स ने अपनी पत्नी को मारने के लिए राजस्थान से खतरनाक कोबरा सांप खरीदा, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उसने सांप के साथ अपनी पत्नी को भी मार डाला। जब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी तो इस दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हुए।
राजस्थान से खरीदा कोबरा
समाचार एजेंसी एएनआइ से मिली जानकारी के मुताबिक, सांप से अपनी पत्नी को कटवाने से पहले ही उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बात सांप को भी मार डाला, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की है। उधर, जांच से पता चला कि उसके पति ने अपनी पत्नी के मर्डर के बाद सांप को भी मार दिया। इसके बाद सांप के काटने के बनावटी निशान अपनी पत्नी के शरीर पर लगा दिए, ताकि पुलिस को लगे कि उसकी पत्नी को सांप ने काटा है।
दम घुटने से हुई पत्नी की हत्या
पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत दम घुटने के चलते हुई। फिलहाल शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चला है कि पति ने अपनी पत्नी की मौत क्यों की।
सीरियल से इंस्प्रयार था आरोपी
आरोपी का नाम अमितेश पटेरिया बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व बैंक कर्मचारी है। पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने अपने परिवार की मदद से अपनी पत्नी की हत्या का प्लान बनाया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की शरीर पर सांप के कांटने के निशान बनाए। जिससे सभी को यही लगे की उसे किसी सांप ने काटा है। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसको यह आइडिया सीरियल से मिला। वहीं पुलिस ने आरोपी के पिता और बहन को उसके साथ देने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट से पता चला है कि आरोपी ने पत्नी को मारने के लिए राजस्थान से कोबरा खरीदा था। इसके बाद उसने सबसे पहले कोबरा को मार दिया। इसके तुरंत बाद सांप के काटने के निशान अपनी पत्नी की शरीर में लगा दिए। पुलिस आरोपी के बारे में गहन जांच मे ंजुट गई है।