प्यार में नाकाम बैंक मैनेजर ने दी जान
को-ऑपरेटिव बैंक के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी शाखा में सहायक मैनेजर अमित कुमार महतो [27] ने घर में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी अमित के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने एक लड़की से प्यार होने व उसे हासिल नहीं कर पाने का जिक्र किया है। पुलिस
नई दिल्ली [जासं] को-ऑपरेटिव बैंक के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी शाखा में सहायक मैनेजर अमित कुमार महतो [27] ने घर में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी अमित के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने एक लड़की से प्यार होने व उसे हासिल नहीं कर पाने का जिक्र किया है। पुलिस ने घटना के बारे में अमित के परिजनों को सूचित कर दिया है।
शनिवार को दक्षिण-पूर्वी जिला के डीसीपी डॉ. पी करुणाकरन ने बताया कि अमित मूलरूप से स्टेशन रोड, नगर पंचायत कसावा गांव, जिला पूर्णिया का रहने वाला था और यहां संतनगर में किराये पर रहता था। वह अविवाहित था। शुक्रवार को अमित किसी तनाव के चलते बैंक से जल्द घर चला गया था। बाद में कुछ साथियों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने नहीं उठाया। शनिवार को भी फोन नहीं उठाने पर बैंक में कार्यरत उसका एक साथी जब अमित के घर पहुंचा तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। उसके बाद खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव पंखे से लटका हुआ था।
पढ़ें : कार में आग लगा परिवार सहित खुदकुशी कर ली
पुलिस को जांच के दौरान अमित के बिस्तर पर सुसाइड नोट मिला। मां के नाम लिखे नोट में उसने कहा है कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।