विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आपकी दिक्कत क्या है?' MK स्टालिन की शूटिंग वाली टिप्पणी पर सीएम विजय का पलटवार

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:22 PM (IST)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने उपचुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान की आलोचना करने पर विपक्षी DMK को करारा जवाब दिया।

स्टालिन की शूटिंग वाली टिप्पणी पर सीएम विजय का पलटवार।

स्टालिन की शूटिंग वाली टिप्पणी पर सीएम विजय का पलटवार।

HighLights

  1. CM विजय ने उपचुनाव प्रचार पर DMK की आलोचना का जवाब दिया।

  2. सीएम ने कहा, जब चाहूंगा लोगों से मिलूंगा, आपको क्या दिक्कत?

  3. DMK प्रमुख स्टालिन ने सीएम के प्रचार को 'शूटिंग' करार दिया था।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय में अपनी चुनावी रैली की आलोचना करने पर विपक्षी पार्टी DMK को करारा जवाब दिया। विजय आने वाले उपचुनावों के लिए प्रचार करने मदुरंतकम और धारापुरम गए थे।

DMK प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके बेटे, पूर्व मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने इसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने मतदाताओं से बातचीत करने, जनता के साथ चाय पीने और यहां तक कि ट्रैक्टर चलाने को लेकर उन पर निशाना साधा।

राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भारी जीत हालिस करने वाले विजय ने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो सिर्फ चुनावों के दौरान लोगों से मिलता है। मैं जब चाहूं और जितनी बार चाहूं, अपने लोगों से मिलूंगा। आपको क्या परेशानी है?

इससे पहले, डीएमके प्रमुख ने सवाल उठाया था कि मु्ख्यमंत्री इन दो निर्वाचन क्षेत्रों में जोर-शोर से प्रचार क्यों कर रहें, जबकि 2026 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने प्रचार के लिए कम दौरे किए थे।

स्टालिन ने प्रचार को शूटिंग करार दिया

एमके स्टालिन ने कहा कि मुख्यमंत्री यहां मदुरंतकम में एक शूटिंग की, चाय पीने का एक सीन था। चाय पीने के बाद, उन्होंने दिखावा करते हुए उन्हें 500 रुपये दिए। क्या उन्हें पता है लोग रोजाना चाय के लिए कितना भुगतान करते हैं? यह बताते हुए कि जीत के बाद मुख्यमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र पेराम्बुर में केवल एक बार गए थे, स्टालिन ने कहा कि अब विजय मदुरंतकम का दो बार दौरा कर चुके हैं और उपचुनावों के लिए हर गली में जा रहे हैं।

स्टालिन ने कहा, "अब इतनी घबराहट क्यों? क्योंकि उन्हें अपने ही शासन पर भरोसा नहीं है।"

मुख्यमंत्री जी, मुझे आपका यह डर अच्छा लगा- स्टालिन

स्टालिन ने कहा कि 2026 के आम चुनावों के दौरान, उन्होंने केवल 10 जगहों पर प्रचार किया था, और वह भी अपनी गाड़ी से बाहर नहीं निकले थे। लेकिन अब वह मधुरंतकम की हर गली में जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी, मुझे आपका यह डर अच्छा लगा।

उन्होंने कहा कि कहा जाता था कि दुनिया को हिलाने के लिए पांच मिनट ही काफी हैं। लेकिन अब वह एक ही चुनाव क्षेत्र में वोट पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, यहां तक कि वह कार्यक्रम करने के लिए धारापुरम भी जाने वाले हैं।

फिर उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पहली बार चाय की दुकान देख रहे हैं, ट्रैक्टर चला रहे हैं और चाय पी रहे हैं।