महाराष्ट्र के आवास मंत्री प्रकाश मेहता की जांच करेंगे लोकायुक्त
मेहता पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सरकार की किरकिरी हो रही है, उसके बाद ये फैसला किया गया।
नई दिल्ली, पीटीआइ। महाराष्ट्र के आवास मंत्री प्रकाश मेहता पर लगे आरोपों की जांच अब लोकायुक्त करेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने इस आशय की संस्तुति लोकायुक्त के पास भेजी। मेहता पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सरकार की किरकिरी हो रही है, उसके बाद ये फैसला किया गया।
प्रकाश मेहता पर भ्रष्टाचार के आरोप पिछले कुछ समय से लग रहे थे। आरोप के मुताबिक, मेहता दक्षिण मुंबई में एमपी मिल्स कंपाउंड में एसआरए (स्लम रिहैबिलिटेशन अथारिटी) परियोजना में अतिरिक्त निर्माण अधिकार परियोजना प्रभावित लोगों को अनाधिकृत हस्तांतरित करने को कथित रूप से अनुमति देने के बाद से वह आलोचनाओं के शिकार हो रहे थे। मूल रूप से यह झुग्गी में रहने वालों के लिए मंजूर हुआ था। विपक्ष का आरोप था कि इस कदम का उद्देश्य एक खास डेवलपर को फायदा पहुंचाना है।
फडणवीस ने विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनन्जय मुंडे द्वारा पेश प्रस्ताव के जवाब में कहा, मेरे द्वारा एमपी मिल्स कंपाउंड मुद्दे पर गहराई से गौर करने के बाद, कई पहलू सामने आए हैं और मैंने खुद से पूछा कि क्या यह दूसरा आदर्श (आदर्श घोटाला) है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र बोर्ड की किताबों से 'मुगल इतिहास' खत्म