Move to Jagran APP

सीएम बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ में पुरंदेश्वरी का हंटर चलने से भाजपा नेता आंदोलन को हुए मजबूर

भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पुरंदेश्वरी के हंटर मारने से भाजपा नेता आंदोलन को मजबूर हुए हैं। छत्तीसगढ़ में किसानों के मुद्दे को लेकर 22 जनवरी को होने वाले भाजपा के आंदोलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 08:32 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 08:32 PM (IST)
सीएम बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ में पुरंदेश्वरी का हंटर चलने से भाजपा नेता आंदोलन को हुए मजबूर
दिल्ली के आंदोलनकारी किसानों को छत्तीसगढ़ से भेजा धान!

रायपुर, राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ में किसानों के मुद्दे को लेकर 22 जनवरी को होने वाले भाजपा के आंदोलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। असम दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का हंटर चल रहा है, इसलिए भाजपा नेता सक्रिय हुए हैं। पुरंदेश्वरी के हंटर मारने से भाजपा नेता आंदोलन को मजबूर हुए हैं। वहीं, टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी के वाट्सएप लीक के मामले को मुख्यमंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा बताया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री बघेल का असम में स्वागत 

मुख्यमंत्री दोपहर में असम के गुवाहाटी पहुंचे, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री दो दिन असम में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें राष्ट्रीय महासचिव और असम के प्रभारी जितेंद्र सिंह भी शामिल होंगे।

रमन सिंह ने कहा- पुरंदेश्वरी की सक्रियता से डर रही कांग्रेस सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की सक्रियता से कांग्रेस सरकार और संगठन को डर लग रहा है। प्रदेश में अगर किसान सरकार के काम से संतुष्ट हैं, तो फिर प्रदेश में 255 किसानों ने आत्महत्या क्यों की। किसानों को रुला-रुला कर धान खरीदने का क्या मतलब है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा- भाजपा सरकार ने गलतियां की, तभी तो जनता ने हटाया

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने गलतियां की, तभी तो जनता ने हटाया है। हर चीज में पिछली सरकार से तुलना करना उचित नहीं है। अनुभव और नौसिखियापन में यही अंतर है। रमन के पास अनुभव है और भूपेश नौसिखिए हैं।

दिल्ली के आंदोलनकारी किसानों को छत्तीसगढ़ से भेजा धान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना किया। एनएसयूआइ ने प्रदेशभर में एक रुपया दान, एक पैली धान अभियान चलाया था। इसमें मिले 53 टन धान और 66 हजार रुपये सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि किसानों को भोजन के साथ प्लेट, चम्मच, तेल, पानी बोतल भी भेजा गया है। इस दौरान आदित्य भगत, अमित शर्मा, निखिल द्विवेदी सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.