Move to Jagran APP

दिल्‍ली मेें मौसम ने ली करवट, सुबह में धुंध तो रात में बढ़ेगी ठिठुरन

राजधानी दिल्ली में मौसम धीरे-धीरे सर्द होता जा रहा है। सुबह व शाम के समय तापमान में गिरावट आ रही है। रविवार को भी मौसम सर्द रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों पर पड़ रही ठंड की वजह से दिल्ली में रात का तापमान गिर रहा

By Abhishake PandeyEdited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 09:43 AM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 09:56 AM (IST)
दिल्‍ली मेें मौसम ने ली करवट, सुबह में धुंध तो रात में बढ़ेगी ठिठुरन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसम धीरे-धीरे सर्द होता जा रहा है। सुबह व शाम के समय तापमान में गिरावट आ रही है। रविवार को भी मौसम सर्द रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों पर पड़ रही ठंड की वजह से दिल्ली में रात का तापमान गिर रहा है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने दिन में निकली धूप का आनंद उठाया।

loksabha election banner

रविवार को सुबह के समय हल्की धूप रही और शाम को ठंडी हवा चली, इससे मौसम सुहाना बना रहा। सोमवार की सुबह हल्की धुंध देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, सूरज ढलने के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगेगा। ठंडी हवाएं चलने का भी अनुमान है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पहाड़ों से चलने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का असर दिन में धूप के कारण तो कम रहता है लेकिन इस वजह से रात का तापमान गिर जाता है। रविवार को आद्र्रता का स्तर अधिकतम 88 तथा न्यूनतम 34 फीसद रिकॉर्ड किया गया।

पढ़े - नगर कीर्तन को लेकर दिल्ली के कई मार्गों में परिर्वतन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.