पुणे: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर भाजपा विधायक की बेटी पर हमला
पुणे में भाजपा विधायक की बेटी द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने पर उसके एक सहपाठी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुणे (प्रेट्र)। भाजपा विधायक संजीवरेड्डी बोडकुरवार की 22 वर्षीय बेटी अश्विनी बोडकुरवार द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद गुस्साए 25 वर्षीय राजेश बख्शी ने उस पर सोमवार को धारदार हथियार से हमला कर दिया। हुआ। एमबीए छात्रा अश्विनी पर यह हमला उसके सहपाठी ने कॉलेज के मेन गेट से कुछ दूरी पर ही किया।
पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पिछले छह महीनों से आरोपी को अश्विनी जानती थी। पिछले कुछ दिनों से वह अश्विनी को परेशान कर रहा था। इसलिए अश्विनी ने कॉलेज अधिकारियों से राजेश के खिलाफ शिकायत कर दी।
पुलिस के अनुसार, अश्विनी के पिता महाराष्ट्र में यावतमल जिले में वानी से भाजपा विधायक हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अश्विनी और उसकी रूममेट हॉस्टल और मेन गेट के बीच स्थित एटीएम जा रहे थे और तभी उनपर हमला हुआ। अश्विनी की एक अंगुली कट गयी है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार युवती का यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बख्शी को आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत गिरफ्तार किया गया है। राजेश हरियाणा का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: प्यार में रहा नाकाम तो रात के अंधेरे में कर दिया कांड, बर्बाद हुई जिंदगी
.