Move to Jagran APP

चेन्नई में चर्च इस साल नहीं मनाएंगे क्रिसमस, बाढ़ पीड़ितों की करेंगे मदद

कई दिनों तक लगातार बारिश और बाढ़ के बाद चेन्नई अब खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है। लोग एक दूसरे की मदद के लिए सामने आ रहे हैं और इसी कड़ी में अब चर्च भी शामिल हो गया है। दक्षिण भारत के चर्च संगठन ने इस साल क्रिसमस

By Atul GuptaEdited By: Published: Fri, 11 Dec 2015 12:15 PM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2015 12:29 PM (IST)
चेन्नई में चर्च इस साल नहीं मनाएंगे क्रिसमस, बाढ़ पीड़ितों की करेंगे मदद

नई दिल्ली। कई दिनों तक लगातार बारिश और बाढ़ के बाद चेन्नई अब खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है। लोग एक दूसरे की मदद के लिए सामने आ रहे हैं और इसी कड़ी में अब चर्च भी शामिल हो गया है। दक्षिण भारत के चर्च संगठन ने इस साल क्रिसमस ना मनाने का फैसला किया है।

loksabha election banner

चेन्नई स्थित चर्च के पादी डेवाकाडाचियाम ने कहा कि इस साल चर्च ने निर्णय किया है कि वो जश्न से दूर रहेगा और और अपना समय और संसाधन बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद में लगाएगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में करीब 100 साल बाद आई ऐसी बारिश ने पूरे शहर बर्बाद करके रख दिया है। इस घटना में सैंकड़ो लोगों की मौत हो गई है। जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है वैसे वैसे बर्बादी का मंजर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

वहीं रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी लोगों से अपील की है कि वो उनके 60वें जन्मदिन के उत्सव पर पैसा खर्ज करने की बजाय बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करें। पर्रिकर ने गुरूवार को पणजी में लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएं करें और उनकी मदद के लिए सामने आएं। उन्होंने अपने समर्थकों से भी अपील की कि वो 13 दिसंबर को उनके 60वें जन्मदिन का उत्सव पर खर्ज ना कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।

पढ़ें- चेन्नई पीड़ितों की मदद को सड़क पर उतरा संघ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.