झारखंड के गढ़वा में क्लोरिन गैस से 50 बेहोश
गढ़वा, जागरण संवाददाता। एबीसीआइल रेहला से क्लोरिन गैस ले जा रहे टैंकर से शनिवार को नगर उंटारी थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में क्लोरिन गैस का रिसाव होने लगा। इसके प्रभाव में आने से लगभग 50 लोग बेहोश हो गए। प्रभावितों का इलाज दुधी, रेणुकुट एवं विढमगंज में चल रहा है। गैस के दहशत से कई ग्रामीण गांव छोड़कर दूसरे गांव चले गए। उधर, चाल
गढ़वा, जागरण संवाददाता। एबीसीआइल रेहला से क्लोरिन गैस ले जा रहे टैंकर से शनिवार को नगर उंटारी थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में क्लोरिन गैस का रिसाव होने लगा। इसके प्रभाव में आने से लगभग 50 लोग बेहोश हो गए। प्रभावितों का इलाज दुधी, रेणुकुट एवं विढमगंज में चल रहा है। गैस के दहशत से कई ग्रामीण गांव छोड़कर दूसरे गांव चले गए। उधर, चालक टैंकर लेकर भागने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार रेहला से क्लोरिन गैस लेकर एक टैंकर यूपी के लिए चला था। विलासपुर गांव के समीप टैंकर के पाइप का वाल्व अचानक खुल गया। घटना रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे की है। गैस रिसाव से विलासपुर में पचास से अधिक लोगों के बेहोश होने की सूचना है। इनमें बबिता जायसवाल, शौम्या जायसवाल, सोनी विश्वकर्मा और उनकी पत्नी की हालत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। वहीं गैस से आनंद गुप्ता नामक व्यक्ति के दो बैल मर गए हैं। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
एसपी एसके झा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रभावित ग्रामीणों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर