विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

J&K: आतंकी ठिकाने से मिले चीन के झंडे और विस्फोटक, 44 गिरफ्तार

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 19 Oct 2016 12:22 AM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2016 09:27 AM (IST)

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में विघटनकारी तत्वों के खिलाफ जारी सुरक्षाबलों के अभियान के दौरान चीन और पाकिस्तान के झंडे मिले हैं।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बारामुला में विघटनकारी तत्वों के खिलाफ जारी सुरक्षाबलों के अभियान के दौरान चीन और पाकिस्तान के झंडे मिले हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक, पेट्रोल बम और लश्कर, जैश व हिज्ब जैसे आतंकी संगठनों की प्रचार सामग्री बरामद की गई है।

सोमवार को सेना के जवानों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर जिला बारामुला के ओल्ड टाउन बारामुला, गनई हमाम, आजादगंज, जामिया कदीम व उससे सटे इलाकों की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया था।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत इन इलाकों में आतंकियों के 10 ठिकाने मिले। इन ठिकानों को तबाह करने के अलावा 44 शरारती तत्वों को भी पकड़ा गया है।

आतंकी ठिकानों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, पेट्रोल बम, मोबाइल फोन, सिमकार्ड, चीन और पाकिस्तान के झंडे तथा प्रचार सामग्री बरामद की गई है।

पढ़ें- सरकार ने माना, पहले भी होती रही हैं सर्जिकल स्ट्राइक

पाक नहीं आ रहा बाज

जम्मू कश्मीर में नौशहरा के लाम सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को पूरी रात गोलाबारी जारी रखी। पाकिस्तान ने रात करीब 10 बजे भारतीय चौकियों पर गोले बरसाने शुरू किए, यह सिलसिला मंगलवार सुबह तक जारी रहा। भारतीय सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना का कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पाकिस्तानी सेना ने रात को जैसे ही भारतीय क्षेत्र में मोर्टार व एलएमजी से गोलीबारी शुरू की, भारतीय सेना ने भी इसका करार जवाब दिया। इसमें 16 एफएफ बटालियन में तैनात पाकिस्तानी सेना का कैप्टन हसन अब्दुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार सुबह तक दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही। उल्लेखनीय है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना 27 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुकी है।

पढ़ें- सरकार ने कहा, भारत-पाकिस्तान के लोगों में संपर्क पर नही लगेगी रोक