Move to Jagran APP

कृपाशंकर ने बेटे की करतूत पर मांगी माफी

आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से घिरे मुंबई के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर ने अपने बेटे द्वारा मीडिया को किए गए अश्लील इशारे पर माफी मांगी है। उन्होंने माना कि उनके बेटे ने अश्लील इशारे कर गलती की थी।

By Edited By: Published: Sat, 03 Mar 2012 07:57 AM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2012 08:12 PM (IST)
कृपाशंकर ने बेटे की करतूत पर मांगी माफी

मुंबई। आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से घिरे मुंबई के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर ने अपने बेटे द्वारा मीडिया को किए गए अश्लील इशारे पर माफी मांगी है। उन्होंने माना कि उनके बेटे ने अश्लील इशारे कर गलती की थी।

loksabha election banner

कृपाशंकर सिंह ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप पर कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में अब कानूनी जंग लड़ेंगे। उन्होंने मीडिया पर उनके परिवार को अनुचित तरीके से निशाना बनाने का आरोप भी लगाया।

मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह फरार नहीं हैं। सिंह ने कहा वह दोषी नहीं हैं न ही वह फरार होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह कानून के अनुसार लड़ाई लड़ेंगे। अपने पुत्र नरेंद्र द्वारा मीडिया की ओर शुक्रवार को किए गए अश्लील इशारा करने पर उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने जो किया वह गलत था और मैं उसकी तरफ से माफी मांगता हूं।

इसी मामले में मुंबई के सांता क्रूज इलाके से विधायक सिंह ने कहा कि जैसा दिखाया जा रहा है, मेरे पास उतनी संपत्ति नहीं है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को सिंह और उनके परिवार की महानगर स्थित 12 संपत्तियों को कुर्क किया था। यह कदम उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने को लेकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के तीन दिन बाद उठाया गया।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि इन आरोपों ने मेरे राजनीतिक करियर को तबाह कर दिया है। सिंह ने कहा कि सिर्फ जनहित याचिका को उनके खिलाफ आरोप लगाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई से तत्काल कोई राहत देने से इंकार कर दिया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.