चिदंबरम ने कहा- कृषि कानूनों को रद किया जाए और समझौते के मुताबिक नया कानून बने
वर्तमान कानूनों को निरस्त किया जाए और समझौते के आधार पर एक नया कानून फिर से बने। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के निकट कई स्थानों पर किसान संगठन पिछले करीब तीन सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं।
नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त कर किसानों के साथ बनी सहमति के आधार पर नया कानून बनाया जाना चाहिए। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, सरकार को आसमान से नीचे उतरना चाहिए और किसानों के साथ शीघ्रता से समझौता करना चाहिए।
दिल्ली की कड़कड़ाती सर्दी में सरकार कानूनों को रद नहीं करने के रुख पर कायम
यह स्पष्ट है कि किसानों और सरकार के बीच किसी भी समझौते के लिए संसद में एक नए विधेयक को पारित करने की आवश्यकता होगी। यह चौंकाने वाला है कि दिल्ली की कड़कड़ाती सर्दी में किसानों के 20 दिनों के विरोध के बाद भी सरकार कानूनों को रद नहीं करने के रुख पर कायम है।
चिदंबरम ने कहा- वर्तमान कानूनों को निरस्त किया जाए और समझौते के आधार पर नया कानून बने
उन्होंने कहा, सबसे आसान तरीका यह है कि वर्तमान कानूनों को निरस्त किया जाए और समझौते के आधार पर एक नया कानून फिर से बने। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के निकट कई स्थानों पर किसान संगठन पिछले करीब तीन सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं।