CAF के एक जवान ने छत्तीसगढ़ में खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
सीएएफ के जवान अनिल यादव ने अपनी सर्विस बंदुक से ही खुद को ओरछा थाना क्षेत्र में गोली मार ली। मौके पर ही अनिल की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
By Pooja Singh Publish Date: Thu, 05 Mar 2020 10:21 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Mar 2020 10:21 AM (IST)
CAF के एक जवान ने छत्तीसगढ़ में खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर, एएनआइ। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स पुलिस (CAF) के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बस्तर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल (Inspector General of Bastar Range)पी. सुंदरराज ने बताया कि सीएएफ के जवान अनिल यादव ने अपनी सर्विस बंदुक से ही खुद को ओरछा थाना क्षेत्र में गोली मार ली। मौके पर ही अनिल की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि जवान ने खुद को गोली क्यों मारी। मामले की छानबीन की जा रही है।
बता दें कि भारतीय जवान द्वारा गोली चलाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर महीने में अबूझमाड़ क्षेत्र के कड़ेनार कैम्प में आइटीबीपी जवान ने आपसी विवाद के चलते अपने साथियों पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद उसने अपने आपको गोली मार ली थी। इस घटना में आरोपी सहित 6 जवानों की मौत हो गई थी।