Move to Jagran APP

Chhath Puja 2022: अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा आज, जानें विधि, मुहूर्त और अपने शहर में अर्घ्य का समय

Chhath Puja 2022 छठ महापर्व पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब 30 अक्टूबर 2022 यानी आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाएगी। आइए जानते हैं पूजा-विधि व आपके शहर में सूर्यास्त और कल सूर्योदय का समय।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 30 Oct 2022 10:50 AM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2022 01:28 PM (IST)
Chhath Puja 2022: अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा आज, जानें विधि, मुहूर्त और अपने शहर में अर्घ्य का समय
आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाएगी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Chhath Puja 2022: छठ के महापर्व में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब 30 अक्टूबर 2022 यानी आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाएगी। कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन व्रती महिलाएं उपवास रहती हैं और शाम नें किसी जलाशय में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं।

loksabha election banner

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सभी जरूरी चीजों की खरीदारी एक दिन पहले यानी खरना के दिन ही पूरी कर ली जाती है। अब शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देते समय इन सभी चीजों का प्रयोग किया जाएगा। इस दिन बांस से बनी टोकरी जिसे लोक भाषा में सूप कहा जाता है उसमें फल, ठेकुआ, गन्ना, नारियल, फूल, चावल के लड्डू, मूली, कंदमूल आदि रखकर पूजा की जाती है।

छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है और इसके बाद ही महिलाएं कुछ खा सकती हैं।

छठ पूजा 2022 संध्या अर्घ्य

छठ पूजा में आज सूर्यास्त के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। ये अर्घ्य शाम 5 बजकर 34 मिनट पर दिया जाएगा। इसके बाद अगले दिन यानी 31 अक्टूबर की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 27 मिनट पर होगा। वैसे देशभर में सूर्यास्त और सूर्योदय की टाइमिंग अलग-अलग है।

यह भी पढ़ेंः एनसीआर में छठ पर्व संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य देने का समय करें नोट, ट्रैफिक अलर्ट भी जारी

36 घंटे तक चलता है निर्जला व्रत

छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं खरना के प्रसाद के बाद कुछ नहीं खाती हैं। इसके बाद उन्हें 36 घंटे यह निर्जला व्रत रखना पड़ता है। इस बीच वो पानी, जूस, दूध या किसी अन्य चीज का भी सेवन नहीं करती हैं।

नहाय खाय से शुरू हुआ पर्व

28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत हुई थी। दूसरे दिन यानी 29 अक्टूबर को खरना था। यह महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है, लेकिन धीरे-धीरे इसका विस्तार पूरे देश और दुनिया में होने लगा है।

छठ की पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि 30 अक्टूबर 2022 को प्रात:काल 05:49 से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर 2022 को पूर्वाह्न 03:27 बजे तक रहेगी। देश की राजधानी दिल्ली के समयानुसार आज सायंकाल 05:37 बजे अस्ताचलगामी यानि डूबते सूर्य को को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।

अर्ध्य का समय

शहर       सूर्यास्त      सूर्योदय

पटना       5.09 बजे  5.57 बजे

रांची        5.12 बजे  5.53 बजे

कोलकाता 5 बजे       5.40 बजे

वाराणसी  5.19 बजे   6.05 बजे

लखनऊ   5.25 बजे   6.15 बजे

दिल्ली      5.37 बजे   6.32 बजे

नोएडा      5.37 बजे   6.32 बजे

कानपुर    5.28 बजे    6.14 बजे

देहरादून   5.32 बजे    6.31 बजे

भोपाल     5.43 बजे    6.35 बजे

यह भी पढ़ेंः भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज, जानें बिहार के 38 जिलों में सूर्यस्त का सही समय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.