चेन्नई में मुर्दाघर के अंदर बना रहे थे रील, तीन गिरफ्तार
चेन्नई के स्टेनली अस्पताल के मुर्दाघर में अवैध रूप से घुसकर शवों के वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट ...और पढ़ें

मुर्दाघर के अंदर रील बना रहे तीन गिरफ्तार। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)
HighLights
चेन्नई मुर्दाघर में अवैध प्रवेश कर रील बनाई।
शवों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए।
तीन आरोपी गिरफ्तार, बाद में जमानत मिली।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। चेन्नई के सरकारी अस्पताल स्टेनली के मुर्दाघर में अवैध रूप से प्रवेश करने और शवों के वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सतीश कुमार और धीना उर्फ दिनेश कुमार गुरुवार को अपने साथी आनंद, जो एर्नावुर का कुख्यात आपराधिक था, के शव को देखने अस्पताल गए थे।
आरोप है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश पाने के लिए दोनों ने एक शख्स शंकर के माध्यम से कर्मचारी श्रीनिवासन को 200 रुपये का भुगतान किया। अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने दोनों को अंदर रील बनाते देखा और अधिकारियों को सूचित किया।
डॉ. मलार द्वारा दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने सतीश कुमार, धीना और शंकर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत दे दी गई।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
